इंग्लैंड की खास क्रिकेट टीम करेगी भारत का दौरा, पांच मैचों की होगी ऐतिहासिक टी20 सीरीज

India vs England T20 Series: भारत और इंग्लैंड के बीच 25 जनवरी से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। उसी बीच एक खास टी20 सीरीज की घोषणा हुई है।

IND vs ENG T20 Series Differently Abled Cricket Team DCCI Announces Team India Squad

IND vs ENG T20 Series Differently Abled Cricket Team DCCI Announces Team India Squad (Image- Social Media)

India vs England T20 Series DACCI: भारत और इंग्लैंड के बीच 25 जनवरी से जहां टेस्ट सीरीज होनी है। वहीं 28 जनवरी से इंग्लैंड की दिव्यांग टीम पहली बार भारत का अपना दौरा शुरू करेगी। भारत और इंग्लैंड की दिव्यांग टीमें पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेंगी। क्रिकेट की दुनिया के लिए यह ऐतिहासिक मौका होगा। Differently Abled Cricket Council of India (DACCI) ने बताया कि दिव्यांग खिलाड़ियों की यह सीरीज दुनिया में एक नया अध्याय शुरू करेंगी। इससे पहले अक्सर ब्लाइंड क्रिकेट की चर्चा रही है।

विज्ञापन

जय शाह का अदा किया धन्यवाद

इंग्लैंड की दिव्यांग टीम इस दौरे पर 28 जनवरी से 6 फरवरी तक पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। DACCI की तरफ से बीसीसीआई सचिव जय शाह का धन्यवाद अदा किया गया। उसने कहा कि जय शाह जी का सपोर्ट और गाइडेंस इस ऐतिहासिक दौरे को संभव करने में सबसे ज्यादा उपयोगी रहा है। उन्होंने दिव्यांगजनों को क्रिकेट की दुनिया में एक नहीं पहचान देने के लिए इस पहला का साथष दिया। इसके अलावा गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अनिल पटेल का भी समर्थन के लिए धन्यवाद अदा किया गया। यह सभी मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम स्थित बी ग्राउंड और अन्य मैदानों पर होंगे।

विज्ञापन

इस सीरीज का शेड्यूल

  • January 27: अभ्यास सत्र – नरेंद्र मोदी स्टेडियम बी ग्राउंड
  • January 28: पहला T20 – नरेंद्र मोदी स्टेडियम बी ग्राउंड
  • January 30: दूसरा T20 – नरेंद्र मोदी स्टेडियम बी ग्राउंड
  • February 1: तीसा T20 – गुजरात कॉलेज ए ग्राउंड
  • February 3: चौथा T20 – रेलवे ग्राउंड
  • February 6: पांचवां T20, क्लोजिंग सेरेमनी- नरेंद्र मोदी स्टेडियम

विज्ञापन

जब गुजरात के अहमदाबाद में यह सीरीज खेली जाएगी। उसी दौरान इंग्लैंड की नेशनल टीम भी भारत के दौरे पर होगी। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इस दौरे को स्वीकृति दी है। इंग्लैंड की सीनियर टीम भारत के दौरे पर पांच टेस्ट मैच खेलेगी। इसकी शुरुआत 25 जनवरी से हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में होने वाले पहले टेस्ट मैच से होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ