टूर्नामेंट के दौरान भारतीय स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की अचानक बिगड़ी तबीयत, हॉस्पिटल में हुए भर्ती

Yashasvi Jaiswal Hospitalized: भारतीय स्टार पेलयर यशस्वी जायसवाल की अचानक तबीयत खराब हो गई. वो मुंबई के लिए इस समय सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेल रहे हैं और एक मैच के बाद उनकी हालत बिगड़ी. इसी कारण उन्हें पिंपरी-चिंचवाड़ में स्थित एक अस्पताल में भर्ती किया गया.

Yashasvi Jaiswal Hospitalized

जायसवाल अस्पताल में हुए भर्ती

Yashasvi Jaiswal Hospitalized: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की तबीयत बिगड़ गई. वो सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेल रहे हैं और टूर्नामेंट के बीच उनकी हालत बिगड़ी. इसी कारण उन्हें पिंपरी-चिंचवाड़ में स्थित एक अस्पताल में भर्ती किया गया. हालांकि, उनकी फिटनेस मुंबई की टेंशन बढ़ा रही होगी, क्योंकि वो सुपर लीग के मैचों में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. अगर किसी कारण वो आने वाली विजय हजारे ट्रॉफी का एक भी मैच मिस करते हैं, तो टीम को तगड़ा नुकसान होगा.

विज्ञापन

यशस्वी जायसवाल की बिगड़ी तबीयत

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक यशस्वी जायसवाल को मंगलवार को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. उन्हें एक्यूट गैस्ट्रोएन्टेरिटिस के कारण पेट में दिक्कत हुई. राजस्थान के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मैच के बाद पेट में क्रैम्प्स बढ़ गए और उन्हें आदित्य बिरला अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनकी जांच हुई. जायसवाल को IV मेडिसिन दी गई और उनका अल्ट्रासाउंड एवं सीटी स्कैन हुआ. बता दें कि जायसवाल की तबीयत उतनी सीरियस नहीं है. उन्हें दवाई लेने और आराम करने की सलाह दी गई.

विज्ञापन

यशस्वी जायसवाल का कैसा रहा SMAT में प्रदर्शन?

यशस्वी जायसवाल ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तीन मैच खेले और 145 रन बनाए. इसी बीच उनका औसत 48.33 का रहा और उन्होंने 168.6 के स्ट्राइक रेट से रन जड़े. जायसवाल ने इसके पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में कमाल किया था और आखिरी मुकाबले में शतक जड़ा था. उनका ये प्रदर्शन SMAT में भी जारी रहा. उन्होंने भारत की टी20 टीम में वापसी की दावेदारी भी ठोक दी.

विज्ञापन

विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे यशस्वी?

भारत की अगले वनडे सीरीज जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली है. इसके पहले यशस्वी जायसवाल खुद को अच्छी फॉर्म में रखना चाहेंगे. उनका लक्ष्य टीम इंडिया में अपनी जगह बचाने पर भी होगा, क्योंकि गिल की अब वनडे में वापसी हो जाएगी. ऐसे में जायसवाल 24 दिसंबर से शुरू हो रही विजय हजारे ट्रॉफी में हिस्सा ले सकते हैं. रोहित शर्मा भी VHT में कुछ मैच खेलने वाले हैं और जायसवाल भी ऐसा ही कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ