रोहित शर्मा के साथ ये खिलाड़ी करेगा ओपन, ऐसा है मुंबई इंडियंस का फुल स्क्वाड

Mumbai Indians Full Squad IPL 2026: 5 बार का खिताब अपने नाम करने वाली मुंबई इंडियंस अपने छठे खिताब को जीतने की तैयारियां कर चुकी है. टीम ने आईपीएल ऑक्शन 2026 में भाग लिया और कई खिलाड़ियों को हिस्सा बनाया. ऑक्शन के बाद मुंबई इंडियंस कैसी दिख रही है. आइए एक नजर डालते हैं.

cricket News - 2025-12-16T205856.937

Mumbai Indians Full Squads IPL 2026: आईपीएल 2026 ऑक्शन का समापन हो चुका है. मुंबई इंडियंस ने कई स्टार खिलाड़ी को अपने दल का हिस्सा बनाया. आईपीएल मिनी ऑक्शन में मुंबई इंडियंस 2.75 करोड़ रुपये का पर्स लेकर उतरी थी. टीम ने एक धांसू सलामी बल्लेबाज को अपने दल का हिस्सा बनाया. माना जा रहा है कि ये खिलाड़ी रोहित शर्मा के साथ ओपन करेगा. ऑक्शन के बाद मुंबई का स्क्वाड कैसा दिख रहा है. आइए एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

इस खिलाड़ी को मुंबई ने बनाया हिस्सा

मुंबई इंडियंस ने साउथ अफ्रीका के स्टार सलामी बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक को अपने दल का हिस्सा बना लिया. उन्हें 1 करोड़ रुपये में मुंबई इंडियंस ने खरीद लिया. डीकॉक रोहित शर्मा के साथ आगामी सीजन में ओपनिंग कर सकते हैं. इसके अलावा मुंबई ने 30 लाख रुपये में दानिश मलेवर को अपनी टीम का हिस्सा बनाया.

विज्ञापन

आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस का फाइनल स्क्वाड

क्रमांकखिलाड़ीबेस प्राइजकीमत
1रोहित शर्मा—16.30 करोड़
2सूर्यकुमार यादव—16.35 करोड़
3हार्दिक पांड्या (कप्तान)—16.35 करोड़
4तिलक वर्मा—08 करोड़
5रॉबिन मिंज—65 लाख
6रेयान रिकल्टन (विदेशी)—01 करोड़
7नमन धीर—5.25 करोड़
8मिचेल सेंटनर (विदेशी)—02 करोड़
9विल जैक्स (विदेशी)—5.25 करोड़
10कार्बिन बॉश (विदेशी)—75 लाख
11शार्दुल ठाकुर (ट्रेड)—2 करोड़
12राज अंगद बावा—30 लाख
13ट्रेंट बोल्ट (विदेशी)—12.5 करोड़
14जसप्रीत बुमराह—18 करोड़
15दीपक चाहर—9.25 करोड़
16अश्विनी कुमार—30 लाख
17रघु शर्मा—30 लाख
18अल्लाह गजनफर (विदेशी)—4.8 करोड़
19मयंक मार्कंडे (ट्रेड)—30 लाख
20शेरफेन रदरफोर्ड (ट्रेड, विदेशी)—2.6 करोड़
21क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर, विदेशी)1 करोड़1 करोड़
22दानिश मालेवार (बल्लेबाज)30 लाख30 लाख
23मोहम्मद इजहार (बाएं हाथ के तेज गेंदबाज)30 लाख30 लाख
24अथर्व अंकोलेकर (ऑलराउंडर)30 लाख30 लाख
25मयंक रावत (ऑलराउंडर)30 लाख30 लाख

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ