Mumbai Indians IPL 2026 Full Squad: 5 खिलाड़ियों पर मुंबई ने लगाया दांव, देखिए ऑक्शन के बाद टीम का फुल स्क्वॉड

Mumbai Indians: आईपीएल 2026 के ऑक्शन में सबसे कम पर्स के साथ उतरी मुंबई इंडियंस ने सबसे बड़ी बोली क्विंटन डिकॉक के लिए लगाई. एमाई ने नीलामी में सिर्फ पांच प्लेयर्स पर ही पैसा खर्च किया. हालांकि, मुंबई की टीम काफी दमदार दिखाई दे रही है.

Mumbai Indians Full Squad after IPL 2026 Auction

Mumbai Indians Full Squad after IPL 2026 Auction

Mumbai Indians IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने सिर्फ पांच प्लेयर्स पर ही दांव खेला. दरअसल, अपने मुख्य प्लेयर्स को पहले ही रिटेन कर चुकी एमआई नीलामी में सबसे कम पर्स के साथ उतरी थी. मुंबई ने क्विंटन डिकॉक के लिए ऑक्शन में सबसे बड़ी बोली लगाई.

विज्ञापन

डिकॉक को एमआई ने एक करोड़ रुपये खर्च करते हुए अपनी टीम में शामिल किया. ऑक्शन के बाद मुंबई की टीम कागज पर काफी दमदार दिखाई दे रही है और आगामी सीजन में एमआई हार्दिक पांड्या की कप्तानी में जोरदार प्रदर्शन करने को बेताब होगी.

विज्ञापन

इन प्लेयर्स पर मुंबई ने लगाया दांव

मुंबई इंडियंस ने क्विंटन डिकॉक के अलावा ऑक्शन में अनकैप्ड प्लेयर दानिश मालेवार पर दांव लगाया और उन्हें 30 लाख रुपये खर्च करते हुए अपनी टीम से जोड़ा. वहीं, टीम ने बाएं हाथ के फास्ट बॉलर मोहम्मद इजहार को भी टीम में शामिल किया. मयंक रावत और अथर्व अंकोलेकर को भी एमआई खरीदने में सफल रही. 25 प्लेयर्स पूरे होने के बाद मुंबई इंडियंस के पर्स में अब 55 लाख रुपये बचे हुए हैं.

मुंबई इंडियंस का फुल स्क्वॉड

क्रमांकखिलाड़ी का नामस्थिति / भूमिकाबेस प्राइसअंतिम कीमत
1रोहित शर्माबल्लेबाज़—16.30 करोड़
2सूर्यकुमार यादवबल्लेबाज़—16.35 करोड़
3हार्दिक पांड्या (कप्तान)ऑलराउंडर—16.35 करोड़
4तिलक वर्माबल्लेबाज़—8 करोड़
5रॉबिन मिंजविकेटकीपर—65 लाख
6रेयान रिकल्टनविकेटकीपर (विदेशी)—1 करोड़
7नमन धीरबल्लेबाज़—5.25 करोड़
8मिचेल सेंटनरऑलराउंडर (विदेशी)—2 करोड़
9विल जैक्सऑलराउंडर (विदेशी)—5.25 करोड़
10कार्बिन बॉशऑलराउंडर (विदेशी)—75 लाख
11शार्दुल ठाकुरऑलराउंडर (ट्रेड)—2 करोड़
12राज अंगद बावाऑलराउंडर—30 लाख
13ट्रेंट बोल्टतेज़ गेंदबाज़ (विदेशी)—12.5 करोड़
14जसप्रीत बुमराहतेज़ गेंदबाज़—18 करोड़
15दीपक चाहरतेज़ गेंदबाज़—9.25 करोड़
16अश्विनी कुमारगेंदबाज़—30 लाख
17रघु शर्मागेंदबाज़—30 लाख
18अल्लाह गजनफरगेंदबाज़ (विदेशी)—4.8 करोड़
19मयंक मार्कंडेस्पिन गेंदबाज़ (ट्रेड)—30 लाख
20शेरफेन रदरफोर्डबल्लेबाज़/ऑलराउंडर (ट्रेड, विदेशी)—2.6 करोड़
21क्विंटन डिकॉकविकेटकीपर-बल्लेबाज़ (विदेशी)1 करोड़1 करोड़
22दानिश मालेवारबल्लेबाज़30 लाख30 लाख
23मोहम्मद इजहारबाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़30 लाख30 लाख
24अथर्व अंकोलेकरऑलराउंडर30 लाख30 लाख
25मयंक रावतऑलराउंडर30 लाख30 लाख

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ