शतक भी बेकार! यशस्वी जायसवाल टीम इंडिया से बाहर, इंग्लैंड दौरे से आखिर क्यों हो गए 'इग्नोर'?

Yashasvi Jaiswal: इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान हो गया है. यशस्वी जायसवाल को टीम में जगह नहीं मिली है. अच्छे प्रदर्शन के बावजूद जायसवाल को इग्नोर किया जाना सवाल खड़े करता है.

Yashasvi Jaiswal

यशस्वी हुए बाहर (Image: AI Generated)

Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल भारतीय वनडे स्क्वाड से बाहर हो गए हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ 20 जून को तीसरे वनडे मैच में यशस्वी जायसवाल ने धमाकेदार पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई. बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने 86 गेंदों में 110 रन बनाए. ऐसा लग रहा था कि यशस्वी टीम इंडिया के बैकअप ओपनर के रूप में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुने जाएंगे और शतक के बाद उन्हें चयनकर्ताओं द्वारा इग्नोर नहीं किया जा सकेगा. हालांकि, जायसवाल अंतिम स्क्वाड का हिस्सा नहीं हैं.

विज्ञापन

यशस्वी जायसवाल हुए टीम इंडिया से बाहर

यशस्वी जायसवाल बेहतरीन फॉर्म में हैं और अपनी पिछली तीन वनडे पारियों में से दो में उन्होंने शतक जड़े हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी मैच में भी जायसवाल का बल्ला जमकर बोला. इसके बावजूद इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए जब स्क्वाड का ऐलान हुआ, तो उनका नाम गायब था. शतक लगाने के मात्र एक दिन बाद ही जायसवाल को स्क्वाड में जगह नहीं मिली. फैंस इस वजह से सोशल मीडिया पर काफी निराश हैं. आप नीचे कुछ रिएक्शन देख सकते हैं:

विज्ञापन

एक फैन ने लिखा, ‘अफगानिस्तान के खिलाफ कल ही उन्होंने अपना दूसरा शतक लगाया. उन्हें इसके बावजूद इंग्लैंड के खिलाफ वनडे स्क्वाड से बाहर कर दिया गया. यशस्वी जायसवाल होना काफी मुश्किल है.’

एक फैन ने X पर लिखा, ‘यशस्वी जायसवाल इंग्लैंड दौरे के लिए वनडे स्क्वाड में नहीं हैं. इन फॉर्म बल्लेबाज को स्क्वाड से बाहर करना सवाल खड़े करता है. उनके लिए काफी बुरा लग रहा है. ऐसा नहीं होना चाहिए.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- ENG vs IND: इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, विराट-बुमराह की हुई वापसी

एक अन्य फैन ने लिखा, ‘यशस्वी जायसवाल के साथ अन्याय हुआ है. हर्षित राणा स्क्वाड में क्यों हैं?’

विज्ञापन

फैन ने X पर लिखा, ‘यशस्वी जायसवाल के लिए बुरा लग रहा है. वो स्क्वाड में जगह पाने के हकदार हैं.’

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ