11 बॉल में पचास… 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टूट गया 20 साल पुराना कीर्तिमान!

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने ट्राई नेशन सीरीज के फाइनल में कोहराम मचा दिया. उन्होंने श्रीलंका A के खिलाफ 11 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया. इसी के साथ उन्होंने 20 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

vaibhav sooryavanshi

वैभव ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड (Image: Twitter/x and AI Generated)

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने ट्राई नेशन सीरीज के फाइनल में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से कोहराम मचाया. श्रीलंका A के खिलाफ निर्णायक मैच में वैभव सूर्यवंशी ने चौके-छक्कों की जमकर बारिश की. 15 साल के इस युवा बल्लेबाज ने मात्र 11 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. इसी के साथ वो न सिर्फ भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए, बल्कि उन्होंने 20 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. उन्होंने श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर कौशल्या वीरारत्ने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी ने 11 गेंदों में जड़ा अर्धशतक

दांबुला में ट्राई नेशन सीरीज के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने पहली गेंद से बड़े शॉट खेलना शुरू किया. उन्होंने मात्र 11 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. अपनी इस पारी में वैभव ने 5 चौके और 5 छक्के जड़े. वैभव इसी के साथ युवराज सिंह के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए किसी भी प्रारूप में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बन गए.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

वैभव ने लिस्ट A (50-50 ओवर के प्रारूप) क्रिकेट में भी वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. श्रीलंका के कौशल्या वीरारत्ने ने रागामा क्रिकेट क्लब के लिए खेलते हुए नवंबर 2005 में कुरुनेगला यूथ क्रिकेट क्लब के खिलाफ 12 गेंदों में अर्धशतक लगाया था. करीब 20 साल से यह रिकॉर्ड कौशल्या के नाम था लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने 11 गेंदों में फिफ्टी जमाकर दिग्गज के कीर्तिमान को ध्वस्त कर दिया है.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी शतक से चूके

वैभव सूर्यवंशी के पास शतक जड़ने का सुनहरा मौका था लेकिन वो 29 गेंदों में 94 रन बनाकर आउट हो गए. वैभव ने 324.14 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 10 चौके और 8 छक्के जड़े. सूर्यवंशी के पास एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका था. डिविलियर्स ने एकदिवसीय क्रिकेट में 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 31 गेंदों में शतक लगाया था. सूर्यवंशी अगर 6 रन और बना लेते, तो एक बड़ा रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हो सकता था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ