ENG vs IND: इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, विराट-बुमराह की हुई वापसी

Team India Squad Announced: BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हो गई है. इसके अलावा भी कुछ बदलाव हैं.

Team India Squad

टीम इंडिया का ऐलान (Image: AI Generated and ICC.com)

Team India Squad Announced: अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के समापन के बाद टीम इंडिया का फोकस आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर है. भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे श्रृंखला खेलने जा रही है. BCCI ने अब इस महत्वपूर्ण सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की आखिरकार टीम में वापसी हो गई है. इसके अलावा भी कुछ बदलाव हुए हैं.

विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

भारतीय टीम 1 जुलाई से इंग्लैंड दौरे की शुरुआत करने वाली है. दोनों देशों के बीच पहले 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी, जिसके लिए पहले ही टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान हो गया था. BCCI ने अब वनडे टीम का ऐलान कर दिया है. विराट कोहली और अक्षर पटेल एक सीरीज से बाहर रहने के बाद टीम में वापस आ गए हैं. जसप्रीत बुमराह को 2023 विश्व कप के बाद पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है.

विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी वनडे में शतक लगाने वाले यशस्वी जायसवाल को टीम में जगह नहीं मिली है. इसके अलावा प्रिंस यादव और हर्ष दुबे को भी ड्रॉप कर दिया गया है. गुरनूर बरार और प्रसिद्ध कृष्णा को अपने शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है, वहीं मोहम्मद सिराज इग्नोर हो गए हैं.

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- हार्दिक पांड्या के बाद सूर्या भी छोड़ेंगे MI? दो टीमों से मिला कप्तानी का ऑफर! हुआ चौंकाने वाला खुलासा

ENG vs IND, वनडे सीरीज का शेड्यूल

तारीख मैच टीमें जगह समय (IST)
14 जुलाई 2026पहला वनडेइंग्लैंड vs भारतएजबेस्टनदोपहर 3:30 बजे
16 जुलाई 2026दूसरा वनडेइंग्लैंड vs भारतसोफिया गार्डन्सशाम 5:30 बजे
19 जुलाई 2026तीसरा वनडेइंग्लैंड vs भारतलॉर्ड्सदोपहर 3:30 बजे

ये भी पढ़ें:- 11 बॉल में पचास… 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टूट गया 20 साल पुराना कीर्तिमान!

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ