WTC Points Table: टीम इंडिया बनी नंबर 1, ऐतिहासिक जीत से भारत को डबल फायदा

IND vs SA Capetown Test, WTC Points Table: भारतीय टीम ने केपटाउन टेस्ट में जीत के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में भी कमाल कर दिया है।

WTC Points Table Team India Number 1 Capetown Test Historical Win Records

WTC Points Table Team India Number 1 Capetown Test Historical Win Records (Image- News24)

IND vs SA Capetown Test, WTC Points Table: भारतीय टीम ने केपटाउन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच 7 विकेट से जीतकर जहां इतिहास रचा है। वहीं टीम इंडिया को इस जीत के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की मौजूदा साइकल में भी तगड़ा फायदा हुआ है। टीम इंडिया अब पॉइंट्स टेबल में टॉप पोजीशन पर आ गई है। इससे पहले सेंचुरियन टेस्ट में हार के बाद टीम इंडिया टॉप 3 में भी नहीं थी। वहीं स्लो ओवर रेट के लिए भी दो पॉइंट्स कटे थे।

विज्ञापन

टेबल टॉपर बनी टीम इंडिया इंडिया

अब केपटाउन टेस्ट में ऐतिहासिक जीत के बाद भारत ने नंबर 1 स्थान पर कब्जा कर लिया है। टीम इंडिया को इस जीत के साथ जहां 12 अंक मिले। वहीं उसका विनिंग पर्सेंट भी सबसे अच्छा हो गया है। भारतीय टीम WTC के मौजूदा संस्करण में अभी तक चार मुकाबले खेल चुके हैं जिसमें से एक में उसे हार मिली है और दो उसने जीते हैं। एक मुकाबला ड्रॉ भी हुआ है। टीम इंडिया के सबसे ज्यादा 26 अंक और सबसे ज्यादा 54.16 विनिंग पर्सेंट है।

विज्ञापन

वहीं इस हार के बाद साउथ अफ्रीका की टीम के 12 अंक हैं और उसका 50 विनिंग पर्सेंट है। साउथ अफ्रीका की टीम इस पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। जबकि न्यूजीलैंड तीसरे, ऑस्ट्रेलिया चौथे और बांग्लादेश पांचवें स्थान पर है। इन तीनों टीमों का विनिंग पर्सेंट 50-50 है। ऑस्ट्रेलिया में दो टेस्ट मैच हार चुकी पाकिस्तान की टीम 45.8 विनिंग पर्सेंट के साथ छठे पायदान पर है। वेस्टइंडीज 7वें और इंग्लैंड 8वें पायदान पर है। साथ ही श्रीलंका को अभी खाता खोलना है और टीम आखिरी यानी 9वें स्थान पर है।

विज्ञापन

केपटाउन में टीम इंडिया ने रचा इतिहास

आपको बता दें कि केपटाउन में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से बराबरी की। इस जीत से ना ही सिर्फ भारत ने सीरीज को बचाया, बल्कि 31 साल बाद केपटाउन में पहली टेस्ट जीत दर्ज की। यह टेस्ट मैच दूसरे दिन दूसरे सेशन में महज 107 ओवर के बाद ही खत्म हो गया। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का यह सबसे छोटा टेस्ट मैच भी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ