ENG vs PAK: जोफ्रा आर्चर की जोरदार बाउंसर के आगे बेबस दिखे बाबर आजम, चौंकाने वाले अंदाज में हुए आउट

ENG vs PAK: इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे मैच की दूसरी पारी में भी बाबर आजम का बल्ला नहीं चला. जोफ्रा आर्चर की घातक गेंदबाजी के आगे बाबर आजम फ्लॉप हो गए. आर्चर की खतरनाक बाउंसर ने बाबर आजम को आउट कर पवेलियन भेजा.

बाबर आजम आउट होकर पवेलियन जाते हुए/ Image Source: Screengrab/ Willow

बाबर आजम आउट होकर पवेलियन जाते हुए/ Image Source: Screengrab/ Willow

विज्ञापन

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 27 अगस्त से लॉर्ड्स में खेला जा रहा है. इंग्लैंड की टीम ने पाकिस्तान को विशाल लक्ष्य दिया है, जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम बल्लेबाजी करने के लिए उतर चुकी है. दूसरी पारी में बाबर आजम ने जोफ्रा आर्चर की तीखी बाउंसर के खिलाफ अपना विकेट गंवा दिया. वह उनकी गेंद के आगे खेलना भूल गए.

जोफ्रा की तीखी बाउंसर के आगे बाबर आजम पस्त

इंग्लैंड की ओर से दूसरी पारी में आठवां ओवर करने के लिए आए जोफ्रा आर्चर ने अपनी पहली गेंद पर बाबर आजम को तीखी बाउंसर डाला. इस गेंद को खेलने के लिए बाबर आजम को बिल्कुल भी समय नहीं मिला. उन्होंने बेतुका शॉट खेला और गेंद में हवा में चली गई और जॉर्डन कॉक्स ने आसान कैच ले लिया. आर्चर की ये गेंद बाबर को समझ में बिल्कुल ही नहीं आई. उन्होंने पूरी तरह से घुटने टेक दिए, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

दोनों ही पारियों में फ्लॉप हुए पाकिस्तानी कप्तान

बाबर आजम ने पहली पारी में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे मैच में 10 गेंदों में 8 रन बनाए थे. उन्हें पहली पारी में जोश टंग ने अपना शिकार बनाया था. इसके अलावा दूसरी पारी में आर्चर ने उन्हें आउट किया. उन्होंने दूसरी पारी में 8 गेंदों में 6 रनों की पारी खेली थी.

पाकिस्तान को मिला 389 रनों का लक्ष्य

पहली पारी में इंग्लैंड ने 66.4 ओवर बल्लेबाजी करते हुए 290/10 रन बनाए थे. इंग्लैंड के लिए पहली पारी में सबसे बड़ा स्कोर जेमी स्मिथ ने बनाया. उन्होंने 80 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली थी, जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 37.2 ओवर में ही 110 रनों पर सिमट गई. पाकिस्तान की ओर से पहली पारी में सबसे बड़ा स्कोर अजान अवैस ने बनाया. उन्होंने 102 गेंदों में 46 रन बनाए थे.

विज्ञापन

दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 54.2 ओवर बल्लेबाजी करते हुए 208 रन बनाए और पाकिस्तान को मुकाबला जीतने के लिए 389 रनों का लक्ष्य दिया, जिसका पीछा करने के लिए पाकिस्तान उतर चुकी है. पाकिस्तान ने 25 ओवर में अब तक 3 विकेट के नुकसान पर 94 रन बना लिए हैं. पाकिस्तान की ओर से शान मसूद 56 गेंदों में 20 रनों की पारी खेलकर नाबाद हैं. इसके अलावा सऊद शकील भी 70 गेंदों में 53 रन बनाकर नाबाद हैं. इसके अलावा बाबर, अब्दुल्लाह शफीक और अजान अवैस पवेलियन लौट गए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ