WTC Points Table: टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया. टीम इंडिया के पास इस मुकाबले में बड़ी जीत दर्ज करने का सुनहरा मौका था, लेकिन सोनल दिनुशा ने पूरा खेल ही बदल दिया. जिसके कारण ही टीम इंडिया की उम्मीदें टूट गई और सीरीज 1-0 से ही जीत सकी. इस मुकाबले के ड्रॉ होने के बाद टीम इंडिया को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में बड़ा नुकसान हुआ है. हालांकि इस मुकाबले से बांग्लादेश क्रिकेट टीम को टेबल में बड़ा फायदा मिला है.
पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया का खेल बिगड़ा
कोलंबो टेस्ट मैच के ड्रॉ होने के बाद आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया को नुकसान झेलना पड़ा है. भारतीय टीम अब 51.52 जीत प्रतिशत के साथ 5वें स्थान पर ही बनी हुई है. अगर इस मुकाबले में टीम इंडिया को जीत मिलती, तो लगभग 57 प्रतिशत के साथ चौथे नंबर पर जा सकता था. हालांकि इस मुकाबले के ड्रॉ होने के कारण अब टीम इंडिया के लिए बचे हुए 7 टेस्ट मैच करो या मरो वाले साबित होने वाले हैं.
टीम इंडिया को अब न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 टेस्ट तो वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टेस्ट मैच खेलने हैं. इनके खिलाफ 7 मैच लगातार जीतना बहुत ही मुश्किल नजर आ रहा है. बांग्लादेश क्रिकेट टीम इस ड्रॉ मैच से बहुत ज्यादा खुश है. बांग्लादेश की टीम अब भी 55.56 जीत प्रतिशत के साथ चौथे नंबर पर बनी हुई है. वहीं इस मुकाबले को ड्रॉ कराने के बाद श्रीलंका की टीम छठे स्थान पर बनी हुई है. इस मैच में हारने पर श्रीलंका की टीम 7वें नंबर पर जा सकती है. हालांकि इस सीरीज के बाद श्रीलंका के लिए भी फाइनल की उम्मीदें खत्म हो गई हैं.
ऑस्ट्रेलिया अभी भी टॉप पर बरकरार
बात पॉइंट्स टेबल की करें तो ऑस्ट्रेलिया की टीम फिलहाल 80 जीत प्रतिशत के साथ टेबल में पहले पायदान पर नजर आ रही है. ऑस्ट्रेलिया की टीम के पास फिलहाल फाइनल खेलने के बहुत ही बड़े चांस हैं. वहीं दूसरे स्थान पर साउथ अफ्रीका की टीम नजर आ रही है. अफ्रीका की जीत 75 जीत प्रतिशत के साथ फाइनल के लिए अपना दावा मजबूत कर रही है.
ये भी पढ़ें: IND vs SL: सोनल दिनुशा ने सीरीज में तीसरा शतक जड़कर बनाए कई बड़े रिकॉर्ड, दिग्गजों की लिस्ट में हुए शामिल
इन दोनों के अलावा न्यूजीलैंड की टीम भी 72.22 प्रतिशत के साथ तीसरे पायदान पर नजर आ रही हैं. इन तीनों टीमों ने ही अब तक आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीता है. ऐसे में अगर इन 3 टीमों में से किन्हीं 2 ने फाइनल मुकाबला खेला, तो इस टूर्नामेंट को नया विजेता नहीं मिलने वाला है. बांग्लादेश की टीम भले ही फिलहाल टॉप में नजर आ रही है, लेकिन उनके लिए आगे की राह बहुत ही मुश्किल नजर आ रही है.
ये भी पढ़ें: IND vs SL: ध्रुव जुरेल का गजब कैच देख हैरान रह गया बल्लेबाज, वीडियो हुआ वायरल
संबंधित खबरें
हैदराबाद में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें मौसम का हाल
13 mins agoविराट का वीडियो देखकर बनाए 194 रन, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने खोला बड़ा राज
13 mins agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा एमएस धोनी का महारिकॉर्ड, T20 कप्तानी में बने नंबर-1
51 mins agoअभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
1 hr agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
2 hrs agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
2 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
4 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines