IND vs SL: ध्रुव जुरेल का गजब कैच देख हैरान रह गया बल्लेबाज, वीडियो हुआ वायरल

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, जिसका आखिरी मैच 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जा रहा है. 27 अगस्त को मैच का पांचवां दिन है. पांचवें दिन श्रीलंका ने शानदार प्रदर्शन किया और वापसी की. वहीं ध्रुव जुरेल ने शानदार कैच लपका.

ध्रुव जुरेल कैच पकड़ने के बाद सेलिब्रेट करते हुए/ Image Source: Screengrab/ Sony

ध्रुव जुरेल कैच पकड़ने के बाद सेलिब्रेट करते हुए/ Image Source: Screengrab/ Sony

India vs Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का आखिरी मुकाबला 23 अगस्त से खेला जा रहा है. 27 अगस्त यानी आज खेल का पांचवां दिन है. श्रीलंका ने पहली पारी में खराब प्रदर्शन करने के बाद दूसरी पारी में वापसी की. खेल के आखिरी दिन ध्रुव जुरेल ने शानदार फील्डिंग की और बेहतरीन कैच लपक लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

ध्रुव जुरेल का शानदार कैच

जुरेल ने फील्डिंग में भी अपना पूरा दम खम दिखाया. पांचवें दिन रवींद्र जडेजा 117वां ओवर करने के लिए आए. इस दौरान श्रीलंकाई बल्लेबाज प्रभात जयसूर्या क्रीज पर बल्लेबाजी कर रहे थे. उन्होंने जडेजा की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया. उन्होंने बहुत तेज बल्ला घुमाया था. लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए स्लिप में काफी तेजी के साथ ट्रैवल की. ऐसे में जुरेल ने अपनी नजरें बॉल पर जमाई हुई थी. इसके बाद उन्होंने कोई गलती नहीं की और कैच लपक लिया.

विज्ञापन

जुरेल का कैच इसलिए खास है क्योंकि आमतौर पर ऐसे कैच पकड़ना काफी मुश्किल होता है. क्योंकि गेंद काफी तेजी से आती है, जिससे फील्डरों को समय नहीं मिलता है. इसलिए जुरेल के कैच की तारीफ हो रही है. जुरेल ने बल्लेबाजी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए शतक जड़ा था.

ये भी पढ़ें: BCCI ने किया भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच U19 सीरीज के शेड्यूल का ऐलान

विज्ञापन

ड्रॉ की ओर बढ़ता हुआ मुकाबला

चौथे दिन भारतीय टीम दूसरी पारी में श्रीलंका के 6 वकेट गिर चुकी थी. तब ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम पांचवें दिन श्रीलंका के 4 विकेट आसानी के साथ गिरा देगी और दिए गए लक्ष्य को भी हासिल कर लेगी. लेकिन पांचवें दिन ठीक इसी का उलटा हुआ.

श्रीलंका के खिलाड़ी एक ओर से अकेले टिक गए और शतकीय पारी खेल दी. वह 212 गेंदों में 103 रन बनाकर नाबाद हैं. इसके अलावा केशारा नुवांथा ने भी 150 गेंदों में 46 रन बनाए. इस तरह श्रीलंका ने पांचवें दिन मुकाबले का रुख बदल दिया.

विज्ञापन

इससे पहले श्रीलंका ने पहली पारी में खासा कमाल नहीं किया था. टीम ने 89.4 ओवर में 290/10 रन बनाए थे. भारत ने पहली पारी में 138 ओवर ओवर बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 503 रन बनाए थे. भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन देवदत्त पडिक्कल ने बनाए थे. उन्होंने 193 गेंदों में 117 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा ध्रुव जुरेल ने भी 177 गेंदों में 115 रन बनाए थे. वहीं, कप्तान शुभमन गिल ने 177 गेंदों में 115 रनों की पारी खेली, जबकि ऋषभ पंत ने भी 89 गेंदों में 63 रन बनाए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ