IND vs SL: सोनल दिनुशा ने सीरीज में तीसरा शतक जड़कर बनाए कई बड़े रिकॉर्ड, दिग्गजों की लिस्ट में हुए शामिल

IND vs SL: टीम इंडिया को इस श्रीलंका दौरे से पहले बड़ी उम्मीदें थी. गॉल टेस्ट मैच में जीतने के बाद टीम का आत्म विश्वास भी बढ़ गया था. जिसे अब कोलंबो टेस्ट मैच में श्रीलंका के युवा बल्लेबाज सोनल दिनुशा ने तोड़ दिया है. इसके साथ उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड भी बना दिए हैं.

Sonal Dinusha

कोलंबो टेस्ट मैच की दोनों पारियों में सोनव दिनुशा ने जड़ा शतक (Pic Credit- Ani)

IND vs SL: कोलंबो टेस्ट मैच में टीम इंडिया एक समय जीत के बहुत ही करीब नजर आ रही थी उस समय श्रीलंका के उभरते हुए बल्लेबाज सोनल दिनुशा ने कमाल का प्रदर्शन किया. दोनों ही पारियों में शतक जड़कर सोनल ने मैच का रुख ही पलट दिया. खासकर दूसरी पारी में सोनल की जुझारू पारी ने सभी का दिल जीत लिया. इसी के साथ कोलंबो में दिनुशा ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी. श्रीलंका के ही कुमार संगकारा और अरविंद डी सिल्वा जैसे दिग्गजों की लिस्ट में अब दिनुशा का नाम भी आ गया है. 

विज्ञापन

सोनल दिनुशा ने लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी 

टीम इंडिया के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में सोनल ने अब तीसरा शतक जड़ दिया है. इसी के साथ वो तीसरे श्रीलंका के बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 3 शतक जड़े हैं. इससे पहले अरविंद डी सिल्वा ने पाकिस्तान के खिलाफ 1997 में और इसी साल भारत के खिलाफ भी ये कारनामा किया था. इसके अलावा कुमार संगकारा ने बांग्लादेश के खिलाफ 2013 में ऐसा किया था. टीम इंडिया के खिलाफ ये रिकॉर्ड सोनल से पहले अरविंद डी सिल्वा और हाशिम अमला ने बनाया है. 

विज्ञापन

ऐसे में सोनल ने बेहद खास लिस्ट में अपनी जगह पक्की कर ली है. एक टेस्ट मैच में भारत के खिलाफ 2 शतक बनाने का रिकॉर्ड भी सोनल के नाम हो गया है. इससे पहले अरविंद डी सिल्वा और दुलीप मेंडिस ने भी ये रिकॉर्ड बनाया है. सोनल की शानदार बल्लेबाजी के कारण ही श्रीलंका की टीम कोलंबो टेस्ट मैच में हार से बच सकी. जिसके कारण ही उन्हें जीत का हीरो भी कहा जा रहा है.  

दिनुशा ने कोलंबो में रच दिया इतिहास 

भारत के खिलाफ पहले 2 टेस्ट मैच में ही 3 शतक जड़ने वाले सोनल दिनुशा पहले बल्लेबाज बन गए हैं. सोनल ने चारों ही पारियों में 80+ रन बनाए हैं. इस रिकॉर्ड से ही साफ हो गया है कि भारतीय गेंदबाजों के पास उनका कोई भी तोड़ नहीं था. दिनुशा ने टीम इंडिया के स्टार गेंदबाजों का सामना बहुत ही आसानी से किया. जिसके कारण ही टीम इंडिया अच्छे प्रदर्शन के बाद 1-0 से ही सीरीज जीत सकी. 

विज्ञापन

इससे पहले सोनल का नाम बहुत ज्यादा नहीं था. हालांकि इस सीरीज के बाद वो चर्चा में रहने वाले हैं. आने वाली सीरीज में अब सोनल दिनुशा के ऊपर नजरें रहने वाली हैं. वहीं टीम इंडिया के स्टार गेंदबाजों के ऊपर इस सीरीज के बाद और भी बड़े सवाल खड़े होने वाले हैं. टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी भी कोलंबो टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद सोनल से बहुत ज्यादा प्रभावित नजर आए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ