भारतीय क्रिकेटर कर्ण शर्मा ने अचानक किया संन्यास का ऐलान, MI-CSK को बना चुके हैं चैंपियन

Karn Sharma Retired: IPL में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी बड़ी टीमों को चैंपियन बना चुके कर्ण शर्मा ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. यूपी T20 लीग के एक मैच के बाद उन्होंने फैंस को खबर दी.

karn sharma mi csk

कर्ण शर्मा ने रिटायरमेंट का ऐलान किया (Image: ANI)

Karn Sharma Retired: भारतीय स्पिनर कर्ण शर्मा ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. उन्होंने 2009 में IPL में डेब्यू किया था और वह भारत के लिए कुल 4 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. कर्ण ने हाल ही में यूपी T20 लीग के एक मैच के बाद अपने करियर को लेकर बड़ी घोषणा की. IPL में कर्ण शर्मा का काफी बड़ा नाम था. उन्होंने मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी बड़ी टीमों को चैंपियन बनाने में अहम किरदार निभाया था. अब वह अपने करियर की एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं.

विज्ञापन

कर्ण शर्मा ने किया संन्यास का ऐलान

यूपी टी20 लीग में कानपुरे सुपरस्टार्स और मेरठ मावेरिक्स के बीच मैच के बाद कर्ण शर्मा ने बड़ी घोषणा की. 38 वर्षीय लेग स्पिनर ने कहा, ‘मैं अब रिटायर होना चाहता हूं. मैं अपने परिवार, BCCI, रेलवे, यूपीसीए, आंध्र प्रदेश, विदर्भ क्रिकेट असोसिएशन और उन सभी लोगों का शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने इस सफर में मेरा साथ दिया.’ कर्ण शर्मा 25 अगस्त को यूपी T20 में अपने करियर का आखिरी मैच खेलेंगे.

विज्ञापन

नए सफर की शुरुआत करेंगे कर्ण

कर्ण शर्मा ने न सिर्फ अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया, बल्कि फ्यूचर को लेकर भी अपडेट दिया. उन्होंने साफ कर दिया कि संन्यास के बाद अब वह कोचिंग करियर की शुरुआत करेंगे. कर्ण ने कहा, ‘संन्यास के बाद मैं कोचिंग और क्रिकेट के खेल से जुड़ी सभी जिम्मेदारियों के लिए उपलब्ध रहूंगा.’

विज्ञापन

कैसा रहा IPL करियर?

कर्ण शर्मा IPL का जाना-माना चेहरा रहे हैं. उन्होंने IPL 2009 में RCB के लिए डेब्यू किया था. इसके बाद वह SRH, MI, CSK के लिए भी खेले. अपने IPL करियर में कर्ण ने 90 मैचों में हिस्सा लिया और 83 विकेट झटके. कर्ण एक समय में IPL टीमों का लकी चार्म हुआ करते थे. 2016 में वह IPL की चैंपियन टीम SRH का हिस्सा थे. इसके बाद जब 2017 में वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा बने, तब इस टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा किया. 2018 में वह CSK से जुड़ गए और फिर चेन्नई ने ट्रॉफी जीती. कर्ण IPL 2021 की विजेता टीम CSK का भी हिस्सा रहे थे.

भारत के लिए खेले सिर्फ 4 मैच

कर्ण शर्मा ने भारत के लिए 4 इंटरनेशनल मैच खेले. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में अपने करियर का एकमात्र टेस्ट मैच खेला था, जिसमें उन्होंने 4 विकेट झटके थे. इसके अलावा वह दो वनडे मैचों का हिस्सा बने लेकिन एक भी विकेट नहीं झटक पाए. भारत के लिए खेले एकमात्र T20I में कर्ण ने 1 विकेट लिया था. बता दें कि उन्होंने यह चारों मैच 2014 में खेले थे. इसके बाद उन्हें दोबारा भारत के लिए खेलने का मौका नहीं मिला.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ