IND vs SL: कौन हैं सारांश जैन? जिन्हें 33 साल की उम्र में मिला टीम इंडिया डेब्यू करने का मौका

Who is Saransh Jain: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मैच में सारांश जैन को डेब्यू करने का मौका मिला है. सारांश और उनके सफर के बारे में कई लोगों को पता नहीं होगा. आइए जानते हैं कि 33 वर्षीय सारांश कौन हैं और उनका रिकॉर्ड कैसा है.

saransh jain gautam gambhir

कौन हैं सारांश जैन? (Image: ANI)

Who is Saransh Jain: सारांश जैन को कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू करने का मौका मिला. भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मैच में कुलदीप यादव नहीं खेल रहे हैं. उनकी जगह ऑफ स्पिनर सारांश जैन को मौका दिया जा रहा है. सारांश जैन सालों से घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं और अब जाकर उन्हें टीम इंडिया की जर्सी में खेलने का सौभाग्य मिल रहा है. सभी के मन में सवाल है कि सारांश जैन कौन हैं और टीम इंडिया में आने के लिए उनका सफर कैसा रहा है.

विज्ञापन

कौन हैं सारांश जैन?

सारांश जैन स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं और मध्य प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. 31 मार्च 1993 को इंदौर में उनका जन्म हुआ था. उनके पिता सुबोध जैन मध्य प्रदेश के पूर्व फर्स्ट क्लास क्रिकेटर रहे हैं. उन्होंने MP के लिए 9 मैच खेले. उन्होंने अपने बेटे सारांश जैन को भी क्रिकेटर बनने में पूरा सपोर्ट किया. सारांश 2014 से घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं और अब 12 साल बाद उन्हें यह मौका मिला. सारांश ने 2022 में मध्य प्रदेश की रणजी ट्रॉफी जीत में अहम किरदार निभाया था और उन्होंने 2025-26 सीजन में 57.55 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 518 रन बनाए थे और 30 विकेट झटके थे.

विज्ञापन

घरेलू क्रिकेट में रहा है शानदार प्रदर्शन

सारांश जैन ने दिसंबर 2014 में तमिलनाडु के खिलाफ फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था. इसके बाद से उन्होंने अब तक 54 फर्स्ट क्लास मैचों में हिस्सा लिया है और 188 विकेट झटके. उनकी इकोनॉमी 3.01 की रही और उन्होंने 10 बार 5 विकेट हॉल लिया है. सारांश जैन ने बल्ले से भी अपनी काबिलियत साबित की है. उन्होंने 31.75 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 2223 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं.

विज्ञापन

कुलदीप यादव की जगह मिला मौका

वॉशिंगटन सुंदर चोटिल होने के कारण श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं थे. इसी वजह से चयनकर्ताओं ने 33 वर्षीय ऑफ स्पिनर सारांश जैन को स्क्वाड में जगह दी. सारांश पहले टेस्ट का हिस्सा नहीं बन पाए. BCCI ने अपडेट देते हुए बताया कि स्टार स्पिनर कुलदीप यादव वायरल फीवर के कारण दूसरे टेस्ट में सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे. इसी वजह से सारांश जैन को डेब्यू का मौका मिला.

दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (c), ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, सारांश जैन, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ