WTC 2025-27 Final: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में तीसरा टेस्ट मैच चल रहा है. अभी तक तीन दिन भारत के नाम रहे हैं. बल्लेबाजों और गेंदबाजी दोनों विभाग में टीम ने बढ़िया काम किया है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को देखते हुए टीम इंडिया को ये मुकाबला जीतना बहुत जरूरी है. भारत मजबूत स्थिति में है लेकिन बारिश ने मामला अभी तक गड़बड़ किया है. तीनों दिन मैच में बारिश ने खलल डाला. तीसरे दिन भी अंतिम सेशन में बारिश के कारण मैच रोकना पड़ा था. चौथे और पांचवें दिन भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है. ऐसे में अगर मैच रद्द हुआ तो फिर टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ जाएंगी.
मजबूत स्थिति में है भारतीय टीम
कोलंबो में मौसम का मिजाज खराब रहा तो फिर टीम इंडिया का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का समीकरण बिगड़ जाएगा. श्रीलंका ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 265 रन बना लिए थे. अभी भी श्रीलंका 238 रनों से पीछे चल रही है. फॉलोऑन टालने के लिए 39 रन और बनाने हैं. वहीं भारतीय टीम जल्द से जल्द श्रीलंका को पहली पारी में समेट कर आगे बढ़ना चाहेगी. भारत की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा और मानस सुथार ने बढ़िया गेंदबाजी की है.
ये भी पढ़ें: एमएस धोनी और रोहित शर्मा संग अपनी वायरल फोटो पर सूर्यकुमार यादव ने तोड़ी चुप्पी, शेयर किया मजेदार किस्सा
टीम इंडिया को कितने मुकाबले जीतने होंगे?
भारतीय टीम WTC की अंकतालिका में अभी 5वें नंबर पर है. अगर बारिश के कारण मैच ड्रॉ होता है तो फिर भारत को नुकसान होगा. भारत के हाथ से कुछ अंक निकल सकते हैं. श्रीलंका दौरे के बाद भारत को सात टेस्ट मैच और खेलने हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 और ऑस्ट्रेलिया से 5 टेस्ट मैच होंगे. दोनों ही टीमें काफी तगड़ी हैं.
कोलंबो टेस्ट अगर भारत जीत जाएगा तो राह थोड़ा आसान हो जाएगी. टीम इंडिया को फिर 7 में से 5 मुकाबले जीतने होंगे. अगर कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होता है तो भारत को आगे 6 मुकाबले किसी भी हाल में जीतने होंगे. इसके अलावा अन्य टीमों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा. श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में टीम अच्छी स्थिति में है. अगर बारिश की वजह से मैच ड्रॉ होता है तो टीम इंडिया के हाथ निराश लगेगी.
टीम इंडिया के दो खिलाड़ियों ने लगाया शतक
पहली पारी में टीम इंडिया ने इनिंग 503 रन पर घोषित की. भारतीय बल्लेबाजों का अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला. पहले दिन देवदत्त पडिक्कल ने 117 बनाए. उन्होंने अपने करियर का दूसरा शतक लगाया. पडिक्कल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में भी शतक लगाया था. वहीं ध्रुव जुरेल ने भी अच्छी पारी खेली. उन्होंने नाबाद 115 रन बनाए. जुरेल ने भी अपने करियर का दूसरा शतक लगाया.
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी की दलीप ट्रॉफी में शानदार गेंदबाजी, 1 ओवर में 2 विकेट लेकर किया कमाल
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी के फेल होने के बाद भड़के पूर्व भारतीय क्रिकेटर मुरली कार्तिक
6 mins agoतीसरे T20I में भारत की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये खिलाड़ी
46 mins agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, तीसरा T20I भी नहीं खेलेंगे ईशान किशन
1 hr ago2 पारी, 4 रन... न्यूजीलैंड A के खिलाफ फ्लॉप हुए केएल राहुल
2 hrs agoक्या धोनी खेलेंगे IPL 2027? CSK दिग्गज ने खुद दिया फ्यूचर पर जवाब
3 hrs agoटीम इंडिया के खिलाफ लगातार दो हार के बाद न्यूजीलैंड ने बदला स्क्वाड
4 hrs agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस में हुई पूर्व RR कोच स्टेफन जोन्स की एंट्री
5 hrs agoटीम इंडिया की जीत के बाद गौतम गंभीर का दुनिया को संदेश
12 hrs agoराहुल, यशस्वी समेत कई बल्लेबाज फेल, आकिब नबी ने न्यूजीलैंड में बचाई लाज
13 hrs agoपाकिस्तान की टीम में फिर हुआ बड़ा बदलाव, रिजवान-इमाम समेत कई दिग्गज बाहर
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines