WTC Final 2023: जून में भारत के खिलाफ खेले जाने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम को इंग्लैंड में भारत के खिलाफ जून में WTC का फाइनल खेलना है और फिर इसके बाद पांच मैचों की एशेज सीरीज खेली जाएगी। इन्हीं दोनों टूर्नामेंटों के लिए टीम का ऐलान हुआ है। ऑस्ट्रेलिया की टीम में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं।
मिचेल मार्श की हुई वापसी
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए घोषित ऑस्ट्रेलिया की टीम में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दरअसल टीम में धाकड़ ऑलराउंडर मिचेल मार्श की वापसी हो गई है। मिचेल मार्श अच्छे गेंदबाज और बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 4 साल पहले आखिरी टेस्ट मैच खेला था। मिचेल मार्श ने पिछले कुछ समय में कई इंजरी फेस की, लेकिन उन्होंने जितने भी फर्स्ट क्लास मैच या इंटरनेशनल मैच खेले हैं, उनमें दमदार प्रदर्शन किया है। इसी वजह से उनको टीम में चुना गया है।
और पढ़िए – IPL 2023: ‘कैच हो तो ऐसा’, हवा में उड़ते हुए मार्करम ने लपका अद्भुत कैच, देखें
गेंदबाजी में दिखेगी स्टार्क, हेजलवुड और कमिंस की जोड़ी
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और एशेज के लिए घोषित टीम में ऑस्ट्रेलिया ने चार पेसर्स को शामिल किया है। इसमें पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और स्कॉट बोलैंड शामिल हैं। इसके अलावा नाथन लायन और टॉड मर्फी को भी जगह दी गई है।
WTC FINAL और एशेज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम
पैट कमिंस (c), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी, कैमरन ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, नाथन लियोन, मिशेल मार्श, टॉड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ (vc) , मिचेल स्टार्क, डेविड वार्नर
और पढ़िए – डेविड वॉर्नर को WTC Final में देना चाहिए मौका, टेस्ट में खराब फॉर्म के बावजूद पूर्व कप्तान ने किया सपोर्ट
बता दें कि WTC का फाइनल 7 से 11 जून के बीच द ओवल में खेला जाएगा। वहीं, एशेज की शुरूआत 16 जून से होने वाली है। पहला टेस्ट मैच 16 से 20 जून के बीच एजबेस्टन क्रिकेट मैदान पर खेला जाएगा तो वहीं दूसरा टेस्ट मैच 28 जून से 2 जुलाई के बीच लॉर्डस में खेला जाएगा। एशेज के आखिरी के तीन टेस्ट मैचों के लिए टीम का ऐलान बाद में किया जाएगा। ये फिलहाल सिर्फ दो टेस्ट मैच की टीम है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वेलिंगटन में न्यूजीलैंड का बहुत ही खराब रहा है खराब रिकॉर्ड
15 mins agoIND vs NZ: वेलिंगटन में रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का हाल
8 hrs ago2017 में बर्बाद हो सकता था रोहित शर्मा का करियर, पूर्व कोच ने किया खुलासा
9 hrs agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
10 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
10 hrs agoमुंबई छोड़कर पंजाब में शामिल हो सकते हैं हार्दिक, अश्विन ने किया दावा
11 hrs agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
11 hrs agoहारिस रऊफ पर लटकी तलवार, ICC लगा सकता है भारी जुर्माना
12 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
12 hrs agoपीएम मोदी के मुरीद हुए केविन पीटरसन, भारत को लेकर कही ये खास बात
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines