---विज्ञापन---

IPL 2023: ‘कैच हो तो ऐसा’, हवा में उड़ते हुए मार्करम ने लपका अद्भुत कैच, देखें

IPL 2023: आईपीएल 2023 के 25वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी सूर्युकमार यादव एक बार फिर फ्लॉप हुए। उन्होंने सिर्फ 3 गेंदों का सामना किया और 7 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें मार्को जॉनसेन ने एडिन मार्करम के हाथों कैच आउट कराया। जिस तरह से एडिन मार्करम ने सूर्या का कैच लपका […]

IPL 2023: आईपीएल 2023 के 25वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी सूर्युकमार यादव एक बार फिर फ्लॉप हुए। उन्होंने सिर्फ 3 गेंदों का सामना किया और 7 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें मार्को जॉनसेन ने एडिन मार्करम के हाथों कैच आउट कराया। जिस तरह से एडिन मार्करम ने सूर्या का कैच लपका उसे देख सभी हैरान रह गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---

दरअसल, एडिन मार्करम सूर्यकुमार यादव के कैच को लपकने के लिए पहले तेज रफ्तार से दौड़े और गेंद पर चीते की तरह झपट्टा मारा और अद्भुत कैच लपक लिया। सूर्यकुमार यादव 12वें ओवर की पांचवी गेंद पर आउट हुए। इसी ओवर की पहली ही गेंद पर ईशान किशन आउट हुए थे। मतलब मुंबई इंडियंस को एक ही ओवर में 2 बड़े झटके लगे।

मैच का पूरा हाल

अगर मैच की बात करें तो आईपीएल का 25वां मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें हैदराबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। 15 ओवर का खेल होने तक मुंबई ने 3 विकेट खोकर 130 रन बना लिए हैं। अभी 5 ओवर का खेल होना बाकी है।

---विज्ञापन---

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद- मयंक अग्रवाल, हैरी ब्रूक, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, मार्को जानसन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, टी नटराजन

मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, कैमरून ग्रीन, अर्जुन तेंदुलकर, नेहल वढेरा, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉफ

First published on: Apr 18, 2023 08:44 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola