WTC Points Table: बांग्लादेश को हराने के बाद ऑस्ट्रेलिया को हुआ जबरदस्त फायदा, देखें किस नंबर पर है टीम इंडिया

WTC 2025-27 Points Table: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को दूसरे टेस्ट में एक पारी और 51 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया. इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया को पॉइंट्स टेबल में फायदा हुआ है. आइए WTC पॉइंट्स टेबल पर एक नजर डालते हैं.

australia india

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के बाद बांग्लादेश का पॉइंट प्रतिशत कम हो गया है (Image: ANI)

WTC 2025-27 Points Table: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार अंदाज में कमबैक किया. पहला टेस्ट हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में तगड़ा नुकसान हुआ था. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया ने ग्रेट बैरियर रीफ एरीना में खेले गए दूसरे टेस्ट में एक पारी और 51 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज करते हुए जोरदार कमबैक किया है. बांग्लादेश की हार के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में ऑस्ट्रेलिया को जबरदस्त फायदा हुआ है. आइए WTC पॉइंट्स टेबल पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का पॉइंट्स टेबल

ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट में हार के बावजूद पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 था, लेकिन उनका अंक प्रतिशत कम हो गया था. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया ने बेहतरीन कमबैक किया और जीत के साथ उनका पॉइंट प्रतिशत 80% हो गया है. बांग्लादेश को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि वे 63% के साथ चौथे स्थान पर थे. अभी भी बांग्लादेश चौथे पायदान पर ही है, लेकिन उनका जीत प्रतिशत 55.56% रह गया है. नीचे पूरी पॉइंट्स टेबल दी गई है:

विज्ञापन
रैंक टीम मैच जीत हार ड्रॉ अंक पॉइंट प्रतिशत
1ऑस्ट्रेलिया108209680.00%
2दक्षिण अफ्रीका43103675.00%
3न्यूजीलैंड 64115272.22%
4बांग्लादेश63214055.56%
5भारत105416453.33%
6श्रीलंका51222033.33%
7इंग्लैंड145815029.76%
8वेस्टइंडीज122823020.83%
9पाकिस्तान72501619.05%

ये भी पढ़ें:- IND vs SL: दूसरे टेस्ट की प्लेइंग 11 से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? कप्तान शुभमन गिल ने बताई वजह

ऑस्ट्रेलिया ने लिया बांग्लादेश से बदला

बांग्लादेश ने डार्विन में हुए पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हरा दिया था. यह ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट इतिहास की सबसे चौंकाने वाली हारों में से एक थी. दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी गेंदबाजी से शानदार कमबैक किया. उन्होंने बांग्लादेश को पहली पारी में सिर्फ 64 रन पर ऑलआउट कर दिया. मिचेल स्टार्क ने 6 विकेट और पैट कमिंस ने 3 विकेट झटके.

विज्ञापन

जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में 210 रन बनाकर 146 रनों की बढ़त हासिल की. बांग्लादेश को दूसरी पारी में न सिर्फ इस बढ़त को खत्म करने की जरूरत थी, बल्कि ऑस्ट्रेलिया के सामने बड़ा लक्ष्य भी रखना था. हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने बांग्लादेश ने घुटने टेक दिए. दूसरी पारी में बांग्लादेशी टीम सिर्फ 95 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. मिचेल स्टार्क ने 4 विकेट झटके, वहीं पैट कमिंस और नाथन लियोन ने 3-3 विकेट अपने नाम किए. ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को एक पारी और 51 रनों से हरा दिया.

ये भी पढ़ें:- AUS vs BAN: बांग्लादेश की दूसरे टेस्ट में पारी और 51 रनों से ‘शर्मनाक’ हार, ऑस्ट्रेलिया ने लिया बदला

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ