AUS vs BAN: बांग्लादेश की दूसरे टेस्ट में पारी और 51 रनों से 'शर्मनाक' हार, ऑस्ट्रेलिया ने लिया बदला

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को दूसरे टेस्ट मैच में करारी मात दी है. बांग्लादेश को पारी और 51 रनों से हार का सामना करना पड़ा है. ये मुकाबला दो दिन में ही खत्म हो गया. ऑस्ट्रेलिया की जीत के हीरो मिचेल स्टार्क रहे. उन्होंने पूरे मुकाबले में दस विकेट अपने नाम किए.

AUS vs BAN

ऑस्ट्रेलिया की दूसरे टेस्ट में शानदार जीत (Image: Instagram/ausmencricket)

AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच मैके में खेला गया. ऑस्ट्रेलिया ने दो दिनों में ही बांग्लादेश को हरा दिया. बांग्लादेश को पारी और 51 रनों से शर्मनाक हार मिली. इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज को 1-1 की बराबरी पर खत्म किया. दूसरा दिन पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा. पहले दिन 18 विकेट गिरे थे. वहीं दूसरे दिन 12 विकेट गिरे. ऑस्ट्रेलिया की जीत के हीरो मिचेल स्टार्क रहे. उन्होंने पूरे मुकाबले में 10 विकेट अपने नाम किए.

विज्ञापन

पहले दिन मिचेल स्टार्क ने मचाया बवाल

कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया. गेंदबाजों ने इसे सही साबित किया. मिचेल स्टार्क के सामने बांग्लादेश के बल्लेबाज टिक नहीं पाए. स्टार्क ने शुरुआत में ही 22 गेंदों पर 5 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया. बांग्लादेश की पूरी टीम पहली पारी में सिर्फ 64 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. स्टार्क ने सबसे ज्यादा 6 विकेट अपने नाम किए. वहीं पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने भी 8 विकेट के नुकसान पर 165 रन बना लिए थे. बांग्लादेश के गेंदबाजों ने भी बढ़िया काम किया. ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज संघर्ष करते हुए नज़र आए.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज भी रहे फेल

दूसरे दिन की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया जल्दी ऑलआउट हो गई. टीम ने पहली पारी में सिर्फ 210 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा कैमरून ग्रीन ने 67 रनों की पारी खेली. उनकी बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 146 रनों की बढ़त हासिल की. बांग्लादेश की तरफ से शोरिफुल इस्लाम ने कहर मचाया. उन्होंने सात विकेट अपने नाम किए. बांग्लादेश के बल्लेबाज दूसरी पारी में भी कमाल नहीं दिखा पाए. स्टार्क ने फिर तगड़ी शुरुआत की. लंच तक बांग्लादेश ने 39 रनों पर ही 3 विकेट गंवा दिए थे.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने मारी बाजी

दूसरे सेशन में भी ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिला. ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने बांग्लादेश के 5 बल्लेबाजों को आउट किया. कोई भी क्रीज पर टिक नहीं पाया. आखिरी सेशन में ऑस्ट्रेलिया ने जल्दी ही दो विकेट लेकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. बांग्लादेश की टीम 95 रनों पर ऑलआउट हो गई. टीम 51 रनों से पीछे रह गई. ऑस्ट्रेलिया ने एक पारी और 51 रनों से ऐतिहासिक जीत हासिल की. मिचेल स्टार्क दूसरी पारी में भी चार विकेट लिए. इस तरह वो मैच में 10 विकेट हॉल पूरा करने में सफल रहे. उनके अलावा पैट कमिंस और नाथन लियोन ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए. स्टार्क को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ