---विज्ञापन---

IND vs SL: दूसरे टेस्ट की प्लेइंग 11 से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? कप्तान शुभमन गिल ने बताई वजह

Kuldeep Yadav Dropped: कुलदीप यादव को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया है. कप्तान शुभमन गिल ने टॉस के दौरान इस फैसले के पीछे की असली वजह बताई.

---विज्ञापन---

Kuldeep Yadav Dropped: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है और अब वह दूसरा मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे. दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया गया है और उनकी जगह सारांश जैन को खेलने का मौका मिल रहा है. गिल ने कुलदीप को बाहर करने के पीछे एक बड़ा कारण बताया है.

कुलदीप यादव क्यों हुए बाहर?

दूसरे टेस्ट के लिए कप्तान शुभमन गिल टॉस के लिए मैदान पर आए और उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. गिल ने बताया कि कुलदीप यादव को इंफेक्शन है, जिस वजह से वह उपलब्ध नहीं हैं. गिल ने कहा, ‘कुलदीप यादव को किसी तरह का इंफेक्शन हो गया है. इसी वजह से वह मैच नहीं खेल रहे हैं. सारांश जैन उनकी जगह डेब्यू करते हुए नजर आएंगे.’

---विज्ञापन---

BCCI ने दिया अपडेट

कुलदीप यादव के बाहर होने के बाद BCCI ने भी अब आधिकारिक रूप से अपडेट साझा किया है. BCCI ने पोस्ट डालते हुए बताया कि यादव की तबीयत वायरल के कारण ठीक नहीं है. इसी वजह से वह प्लेइंग 11 में सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे. BCCI ने साफ किया कि कुलदीप कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे. इसका सीधा अर्थ है कि अगर जरूरत पड़ी, तो कुलदीप मैदान पर उतर सकते हैं. तबीयत खराब होने के कारण कुलदीप को लेकर मैनेजमेंट किसी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहता था. इसी वजह से उन्हें आराम देना ही बेहतर समझा गया.

ये भी पढ़ें:- IND vs SL: जीत के बाद भी टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हुआ बड़ा बदलाव, सरांश जैन को मिला डेब्यू का मौका

---विज्ञापन---

सारांश जैन को दिया गया मौका

33 वर्षीय सारांश जैन पिछले कई वर्षों से घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश के लिए खेल रहे हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड काफी शानदार है. इसी वजह से उन्हें वॉशिंगटन सुंदर के चोटिल होने के चलते स्क्वाड में शामिल किया गया. सारांश ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हैं और बल्लेबाजी का भी विकल्प प्रदान करते हैं. इसी वजह से उन्हें कुलदीप यादव की जगह खेलने का मौका दिया गया है. अब टीम इंडिया के पास नौवें नंबर तक बल्लेबाजी का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

दूसरे टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (c), ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, सारांश जैन, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IND vs SL Live Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू, यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल क्रीज पर

First published on: Aug 23, 2026 09:46 AM

End of Article

About the Author

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola