PAK vs ENG: इंग्लैंड ने पाकिस्तान को घर में घुसकर हरा दिया है। रावलपिंडी में खेले गए पहले टेस्ट मैच में मेजबान टीम को 74 रनों से हार मिली है। इस जीत के साथ उसने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। इस जीत से इंग्लैंड की टीम तो खुश है ही साथ ही भारतीय टीम को भी इससे एक बड़ा फायदा हुआ है और पाकिस्तान ने खुद ही अपनी कब्र खोद ली है। लेकिन पाकिस्तान की हार से आखिर भारतीय टीम क्यों खुश हो रही है ? इसके पीछे की वजह हम बताने जा रहे हैं।
भारतीय टीम की राह आसान
दरअसल 2023 में खेले जाने वाले टेस्ट चैंपियन शीप के फाइनल के लिए रेस बड़ी कठिन हो गई है और सभी टीमें फाइनल मुकाबले में अपना स्पॉट कंफर्म करने की फिराक में है। पाकिस्तान की टीम अंकतालिका में फिलहाल 5वें नंबर पर है। पॉइंट्स टेबल में उसके 46.67 फीसद अंक हैं।इसी लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया 72.73 प्रतिशत अंक जुटाकर पहले नंबर पर है। 60 फीसद अंक के साथ साउथ अफ्रीका दूसरे नंबर पर है। जबकि तीसरा नंबर श्रीलंका का है, जिसके 53.33 प्रतिशत अंक हैं। वहीं 52.08 फीसद अंक के साथ भारतीय टीम चौथे नंबर पर है। लेकिन पाकिस्तान की हार के बाद उसकी राह आसान हो गई है।
भारत कैसे पहुंच सकेगा वर्ल्ड कप के फाइनल में ?
दरअसल भारतीय टीम को वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल के पहले 6 मैच खेलने है जिसमें से 2 मैच बांग्लादेश के खिलाफ है वहीं 4 ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है। पहले भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए अपने सभी मैच जीतना जरुरी थे लेकिन पाकिस्तान हार के बाद इस रेस में पीछे हो गई है इसीलिए भारत अब ऑस्ट्रे्लिया के खिलाफ सीरीज में एक मैच गंवा सकती है। वहीं उसे बांग्लादेश के खिलाफ दोनों टेस्ट मैच जीतना बेहद जरुरी है।
और पढ़िए –PAK vs ENG: इंग्लैंड ने पाकिस्तान को ललकार कर पीटा, रोमांचक मैच में 74 रन से दी शिकस्त
WTC 2023: फाइनल के लिए टीम का ऐसा होना चाहिए रोडमैप
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला जून 2023 में ओवल में खेला जाना है। इसके लिए भारत को पहले बांग्लादेश को 2-0 से हराना होगा और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज 3-1 से जितनी होगी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
इंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
21 mins agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
1 hr agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
2 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
3 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
10 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
11 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
11 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
13 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
13 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines