WPL 2026: MI खत्म करेगी हार का सिलसिला, या RCB फिर मारेगी बाजी? जानें प्लेइंग 11, पिच और LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स

MI vs RCB, WPL 2026: वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आज बड़ा मैच होने वाला है. RCB के लिए अब तक सीजन अच्छा रहा है, वहीं MI संघर्ष करती हुई नजर आई. उनके बीच हुआ पिछला मैच RCB ने जीता था और अब MI बदला लेने के इरादे से उतरेगी. आइए प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स पर नजर डालते हैं.

MI vs RCB

आज होगा बड़ा मैच

MI vs RCB, WPL 2026: वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 में आज मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच महामुकाबला होने वाला है. RCB इस समय पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है, वहीं पिछले साल की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस संघर्ष करते हुए नजर आ रही है. वडोदरा के BCA स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच मैच होने वाला है. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार के बाद RCB अब वापसी के इरादे से उतरेगी, वहीं MI का लक्ष्य अपनी हार की स्ट्रीक को खत्म करने का होगा.

विज्ञापन

MI vs RCB: WPL में हेड टू हेड

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच WPL इतिहास में अब तक 8 मैच देखने को मिले हैं. दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही है. MI ने 4, वहीं RCB ने भी 4 मुकाबले अपने नाम किए हैं. MI-RCB अभी बराबरी पर है लेकिन आज कोई न कोई आगे निकल जाएगा. वडोदरा की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार रहती है. शुरुआती ओवरों में गेंदबाजों को फायदा मिल सकता है, वरना इस पिच पर जरूर बड़ा स्कोर बन सकता है.

विज्ञापन

MI vs RCB मैच के लिए संभावित प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस की संभावित 11: हीली मैथ्यूज, राहिला फिरदौस (wk), निकोला कैरी, हरमनप्रीत कौर (c), सजीवन सजना, नेट साइवर-ब्रंट, संस्कृति गुप्ता, अमनजोत कौर, पूनम खेमनार, शबनीम इस्माइल, वैष्णवी शर्मा.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित 11: ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (c), जॉर्जिया वोल, राधा यादव, ऋचा घोष (wk), नादिन डी क्लर्क, अरुंधति रेड्डी, श्रेयांका पाटिल, सायली सतघरे, गौतमी नाइक, लॉरेन बेल.

विज्ञापन

MI और RCB का पूरा स्क्वाड

MI का पूरा स्क्वाड: हीली मैथ्यूज, जी कमालिनी (wk), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (c), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, सजीवन सजना, पूनम खेमनार, संस्कृति गुप्ता, वैष्णवी शर्मा, शबनीम इस्माइल, त्रिवेणी वशिष्ठ, नल्ला रेड्डी, राहिला फिरदौस, मिल्ली इलिंगवर्थ, सैका इशाक, निकोला कैरी.

विज्ञापन

RCB का पूरा स्क्वाड: स्मृति मंधाना (c), ऋचा घोष, श्रेयांका पाटिल, जॉर्जिया वोल, नादिन डी क्लर्क, राधा यादव, लॉरेन बेल, लिंसी स्मिथ, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, ग्रेस हैरिस, गौतमी नाइक, प्रथ्योषा कुमार, डी. हेमलता, सायली सतघरे

MI vs RCB मैच कब, कहां और कैसे देखें?

WPL 2026 में मुंबई इंडियंस और रॉयल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 26 जनवरी 2026 यानी आज धमाकेदार मैच होने जा रहा है. शाम 7 बजे दोनों टीमों की कप्तान टॉस के लिए आएंगी. मैच 7:30 बजे से शुरू हो जाएगा. इस बड़े मुकाबले को फैंस स्टार स्पॉट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा जियोहॉटस्टार पर मैच ऑनलाइन स्ट्रीम किया जा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ