IND vs NZ: अभिषेक शर्मा के तूफानी अर्धशतक से खुश नहीं 'गुरु' युवराज सिंह? सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाई हलचल

Yuvraj Singh Reacts Abhishek Sharma Knock: न्यूजीलैंड के खिलाफ गुवाहाटी में ओपनर अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और मात्र 14 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया. इस तूफानी पारी के बावजूद वो अपने गुरु युवराज सिंह का सबसे तेज अर्धशतक का महारिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए. अब युवराज ने इसी पर शानदार प्रतिक्रिया दी है.

Abhishek Sharma Yuvraj Singh

अभिषेक के अर्धशतक पर युवराज ने क्या कहा?

Yuvraj Singh Reacts Abhishek Sharma Knock: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच गुवाहाटी में खेला गया. अभिषेक शर्मा ने एक बार फिर अपनी तूफानी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीता. शर्मा ने मात्र 20 गेंदों में नाबाद 68 रनों की बेहतरीन पारी खेली. शर्मा ने इसी बीच 340 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 5 छक्के और 7 चौके जड़ दिए. अभिषेक ने पारी के दौरान मात्र 14 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. वो भारत के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ने में सफल हुए. अब युवराज सिंह ने इसपर प्रतिक्रिया दी.

विज्ञापन

युवराज सिंह ने अभिषेक की पारी पर क्या कहा?

युवराज सिंह के पास टी20 अंतर्राष्ट्रीय में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड है. 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ हुए मैच में मात्र 12 गेंदों में अर्धशतक लगाया था. अभिषेक अपने गुरु युवराज का रिकॉर्ड तोड़ने से मात्र 2 गेंद पीछे रह गए. युवराज ने इसी का जिक्र करते हुए शुरुआत में नाराजगी जताई लेकिन फिर अभिषेक की तारीफ भी की. उनकी इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचाई हुई है. युवराज ने पोस्ट करते हुए लिखा, ‘अभी भी 12 गेंद में 50 नहीं बना पाए. क्या आप ये कर सकते हो? बढ़िया बल्लेबाजी की. इस तरह से आगे बढ़ते रहो.’

विज्ञापन

आप नीचे युवराज सिंह की पोस्ट देख सकते हैं:

विज्ञापन

युवराज का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाने पर अभिषेक की प्रतिक्रिया

पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में अभिषेक शर्मा से युवराज का 12 गेंदों में अर्धशतक का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाने के बारे में पूछा गया. उन्होंने कहा, ‘ये हर किसी के लिए नामुमकिन जैसा है लेकिन आप कुछ नहीं कह सकते. कोई भी बल्लेबाज ये कर सकता है, क्योंकि सभी बल्लेबाज सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.’

अभिषेक ने कहा, ‘आगे भी चीजें काफी मजेदार रहने वाली हैं. मेरी टीम मुझसे इसी तरह की बल्लेबाजी चाहती है. मैं हर बार वैसा ही करने की कोशिश करता हूं. हालांकि, हर बार ऐसा करना आसान नहीं होता है लेकिन ये सबकुछ मानसिकता और ड्रेसिंग रूम के माहौल के ऊपर निर्भर करता है.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ