यशस्वी जायसवाल को मिली सजा! सिलेक्टर्स ने क्यों अचानक कर दिया टीम से बाहर?

Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल को मुंबई की टीम में जगह नहीं दी गई. दिल्ली के खिलाफ मुंबई का रणजी ट्रॉफी में 29 जनवरी को आखिरी मैच होने वाला है. इस मुकाबले में यशस्वी जायसवाल खेलते हुए नजर नहीं आएंगे. वो टी20 टीम में भी नहीं हैं. इसके बावजूद उन्हें घरेलू सीजन से बाहर क्यों किया गया, इसके पीछे का कारण अब सामने आया है.

Yashasvi Jaiswal

जायसवाल क्यों हुए मुंबई टीम से बाहर?

Yashasvi Jaiswal: भारतीय टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल रणजी ट्रॉफी के अंतिम चरण में चर्चा का विषय बन गए हैं. दिल्ली और मुंबई के बीच रणजी ट्रॉफी का आखिरी लीग मैच 29 जनवरी 2026 से शुरू होने वाला है. यशस्वी जायसवाल भारत की टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं और लग रहा था कि वो दिल्ली के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच खेलेंगे. हालांकि, उन्हें मुंबई की टीम में जगह नहीं मिली और उन्हें बाहर रखने के पीछे चौंकाने वाला कारण अब सामने आया है.

विज्ञापन

यशस्वी जायसवाल क्यों अचानक हुए मुंबई टीम से बाहर?

रणजी ट्रॉफी ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच के लिए टीम का ऐलान करने के बाद MCA के एक सीनियर मेंबर ने पीटीआई से बात करते हुए यशस्वी जायसवाल को बाहर करने का असली कारण बताया. MCA सदस्य ने खुलासा किया कि जायसवाल से उपलब्धता के बारे में पूछा गया था लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. उन्होंने कहा, ‘यह बात सही है कि पिछले मैच के सिलेक्शन के दौरान भी वो नॉन रिस्पॉन्सिव (कोई जवाब नहीं) थे. ऐसा साफ तौर पर नजर आ रहा है कि वो चुन-चुनकर अपनी मर्जी से मैच खेल रहे हैं.’

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, ‘हमने आने वाले मुकाबले के लिए टीम चुनने से पूर्व उनसे संपर्क करने की कोशिश की थी. हालांकि, उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. इसी कारण हमने उन्हें दिल्ली के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच के लिए टीम में जगह नहीं देने का फैसला किया.’ टीओआई ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि जायसवाल को पेट में दर्द हुआ था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था. उनकी एंडोस्कोपी भी हुई. माना जा रहा था कि वो ठीक हैं. सिलेक्टर्स उन्हें चुनने के लिए तैयार थे लेकिन कोई कम्युनिकेशन नहीं था, इसलिए उन्हें बाहर कर दिया गया.

विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी 2025-26 में जायसवाल का प्रदर्शन

यशस्वी जायसवाल ने रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में सिर्फ एक ही मैच खेला है. उन्होंने राजस्थान के खिलाफ जयपुर में हुए ग्रुप स्टेज के मैच में हिस्सा लिया था. इस मुकाबले में यशस्वी ने 67 और 156 रन की धमाकेदार पारी खेली थी. इसके बाद वो टूर्नामेंट से पूरी तरह दूर हो गए. अब देखना होगा कि नॉकआउट स्टेज के मैचों के लिए जायसवाल उपलब्ध रहते हैं, या नहीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ