हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WPL 2026: हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान को मिली कड़ी सजा, हो गया लाखों का नुकसान 

WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक निराशाजनक प्रदर्शन किया है. टीम ने 2 जीते हुए मुकाबले आखिरी ओवर में गंवा दिए हैं. जिसके कारण ही उनकी टीम नॉकआउट स्टेज में नहीं पहुंच पाई है. उनके लिए आगे का रास्ता भी मुश्किल नजर आ रहा है. इस बीच दिल्ली कैपिटल्स वुमेन टीम की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स को बीसीसीआई ने कड़ी सजा सुनाई है.

विज्ञापन
Jemimah Rodrigues

WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग में कमाल का प्रदर्शन करने वाली दिल्ली कैपिटल्स वुमेन का 2026 में बहुत ही खराब प्रदर्शन रहा है. टीम ने 7 मैचों में सिर्फ 3 मुकाबले ही अपने नाम किए हैं. 27 जनवरी को दिल्ली कैपिटल्स टीम का सामना गुजरात जायंट्स वुमेन से था. जहां पर टीम को जीते हुए मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद अब दिल्ली कैपिटल्स वुमेन टीम की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स को बीसीसीआई ने कड़ी सजा सुनाई है. जिससे उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है. 

जेमिमा रोड्रिग्स को मिली कड़ी सजा 

विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में जेमिमा रोड्रिग्स पहली बार कप्तानी कर रही हैं. इस सीजन उन्होंने बल्ले से भी निराशाजनक प्रदर्शन किया है. गुजरात जायंट्स टीम के खिलाफ मुकाबले के बाद दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स के ऊपर स्लो ओवर रेट के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना लग गया है. रोड्रिग्स ने इस सीजन ये पहली पहली बार की है. हालांकि बल्ले के साथ उनका ये सीजन बहुत ही औसत दर्जे का रहा है. जिसके कारण ही उनकी टीम भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है. 2 मैचों में दिल्ली की टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 10 से भी कम रन बनाने थे. दोनों ही मैचों में दिल्ली की टीम सेट बल्लेबाज के मैदान पर होने के बाद भी हार गई. जिसके कारण ही उनकी नॉकआउट में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है.

 ये भी पढ़ें: राहुल द्रविड़ ने रोहित शर्मा की कप्तानी पर किया बड़ा खुलासा, कहा- वो अपनी कप्तानी में टीम को…

विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स को मिली एक और हार 

डीसी की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. गुजरात जायंट्स वुमेन ने बेथ मूनी के 58 रन और अनुष्का शर्मा ने भी 39 रन बनाए. अंत में तनुजा कनवर ने 11 गेंदों में 21 रन बनाए. जिसके कारण ही गुजरात जायंट्स की टीम ने 20 ओवरों में 174 रनों बनाए. जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 171 रन ही बना सकी और सिर्फ 3 रनों से ही मैच हार गई. इस मुकाबले में जीत के साथ ही गुजरात जायंट्स वुमेन टीम अब नॉकआउट के बेहद करीब पहुंच गई है.

 ये भी पढ़ें: राहुल द्रविड़ ने बताया क्यों घर में लगातार टेस्ट सीरीज हार रही है टीम इंडिया, कप्तान गिल का किया सपोर्ट  

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola