राहुल द्रविड़ ने रोहित शर्मा की कप्तानी पर किया बड़ा खुलासा, कहा- वो अपनी कप्तानी में टीम को…

Rahul Dravid Praises Rohit Sharma: जब भी भारतीय टीम के सबसे महान कप्तानों की बात होगी, तो रोहित शर्मा का नाम जरूर लिस्ट में आएगा. रोहित का भारतीय क्रिकेट पर बहुत बड़ा प्रभाव रहा है और इसी का जिक्र अब टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ ने किया. उन्होंने बताया कि कैसे रोहित ने भारतीय क्रिकेट को बदल दिया.

Rahul Dravid Priases Rohit Sharma

द्रविड़ ने की रोहित की तारीफ

Rahul Dravid Praises Rohit Sharma: रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं. उनके नेतृत्व में भारतीय टीम ने 2024 का टी20 वर्ल्ड कप जीता और फिर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर कब्जा किया. रोहित की कप्तानी का हर कोई फैन है. वो IPL में भी बेहद सफल रहे हैं. और अब पूर्व भारतीय हेड कोच राहुल द्रविड़ ने हिटमैन की कप्तानी की जमकर तारीफ की. उन्होंने बताया कि रोहित ने कैसे भारतीय क्रिकेट को बदल दिया. उन्होंने शर्मा की शानदार कप्तानी का उदाहरण भी इसी बीच पेश किया.

विज्ञापन

रोहित शर्मा की जमकर हुई तारीफ

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रोहित शर्मा पर आधारित नई किताब ‘द राइज ऑफ हिटमैन: द रोहित शर्मा स्टोरी’ से जुड़ा इवेंट हुआ था. इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ नजर आए. उन्होंने यहां रोहित शर्मा के भारतीय क्रिकेट में योगदान पर बात की. उन्होंने बताया कि रोहित के आक्रमक अंदाज ने सफेद गेंद में भारत के खेलने का तरीका बदल दिया.

विज्ञापन

उन्होंने कहा, ‘रोहित शर्मा को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है. हालांकि, वो एक अच्छे लीडर भी रहे. ये काफी बढ़िया कला है. रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ पूरी तरह से अलग हैं. हालांकि, उनके सोचने का तरीका वैसा ही है. हमारे पास अब आक्रमक तरीके से खेलने का सिद्धांत है. रोहित आक्रमक थे लेकिन इससे उनका बर्ताव नहीं बदला.’

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप में यादगार जीत पर क्या कहा?

पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ ने बताया कि रोहित शर्मा की लीडरशिप क्वालिटी के चलते टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब भारत के नाम हुआ. उन्होंने कहा, ‘टी20 वर्ल्ड कप के वो आखिरी 5 ओवर रोहित शर्मा की कप्तानी समझा सकते हैं. उन्होंने सूझ-बुझ से फैसले लिए और ये समझा कि गेम दूर जा रहा है. साउथ अफ्रीका 177 चेज करने के दौरान 4 विकेट खोकर 151 बना चुकी थी. उन्हें जसप्रीत बुमराह को वापस लाने की जरूरत थी. खिलाड़ी अंत तक लड़ने के लिए तैयार थे और ये हमारी मेहनत की ओर समर्पण था.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ