भारत-इंग्लैंड टेस्ट के बीच वर्ल्ड कप विजेता कप्तान ने किया संन्यास का ऐलान, 16 साल लंबे करियर का अंत

Heather Knight Announced Retirement: भारत-इंग्लैंड की महिला टीमें लॉर्ड्स में टेस्ट मैच खेल रही हैं. इसी बीच इंग्लैंड क्रिकेट टीम की पूर्व वर्ल्ड कप विजेता कप्तान ने संन्यास का ऐलान कर दिया है.

Heather Knight Harmanpreet Kaur

हीथर नाइट ने लिया संन्यास (Image: AI Generated)

Heather Knight Announced Retirement: भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच लॉर्ड्स में टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इसी बीच इंग्लैंड क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान हीथर नाइट ने संन्यास का ऐलान कर दिया है. उन्होंने साफ कर दिया है कि भारतीय महिला टीम के खिलाफ लॉर्ड्स में ऐतिहासिक टेस्ट उनके करियर का आखिरी मुकाबला होगा. बता दें कि हीथर की कप्तानी में भी इंग्लैंड ने 2017 का वुमेंस वर्ल्ड कप जीता था. अब आखिर उनके 16 साल लंबे इंटरनेशनल करियर का अंत होने जा रहा है.

विज्ञापन

हीथर नाइट ने किया ऐलान

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट डालते हुए बताया कि वर्ल्ड कप विजेता कप्तान हीथर नाइट लॉर्ड्स टेस्ट मैच के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाली हैं. रिटायरमेंट को लेकर नाइट ने कहा, ‘इंग्लैंड के लिए क्रिकेटर के रूप में मेरे सफर के लिए मैं आभारी हूं. यह सभी लोग पिछले 16 साल से मेरे जीवन का हिस्सा हैं और अब इस टीम एवं ड्रेसिंग रूम से दूर होना मेरे लिए आसान नहीं होगा. इन सभी अनुभवों ने मुझे बेहतर बनने में मदद की. मैं अब अपने भविष्य को लेकर उत्साहित हूं.’

विज्ञापन

हीथर नाइट के इंटरनेशनल स्टैट्स

हीथर नाइट ने अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 160 वनडे मैचों में हिस्सा लिया और 4372 रन बनाए. उन्होंने कुल 27 अर्धशतक और तीन शतक जड़े. नाइट ने 145 T20I मैच खेले और 27.66 के औसत से 2676 रन स्कोरबोर्ड पर दर्ज किए. इस प्रारूप में उनके नाम 10 अर्धशतक और 1 शतक हैं. हीथर ने इंग्लैंड के लिए 14 टेस्ट मैच खेले और कुल 970 रन बनाए. उनकी कप्तानी में इंग्लैंड ने 2017 के वुमेंस ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को हराकर ट्रॉफी जीती थी.

विज्ञापन

लॉर्ड्स टेस्ट में एक और खिलाड़ी होगी रिटायर

भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच लॉर्ड्स टेस्ट सिर्फ हीथर नाइट का ही आखिरी मैच नहीं है. बता दें कि इंग्लैंड टीम की स्टार बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट भी रिटायर होने वाली हैं. उन्होंने तीन दिन पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने का ऐलान कर दिया था. कहा जा सकता है कि इंग्लैंड महिला क्रिकेट का एक सुनहरा युग खत्म होने जा रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ