ENG vs IND: टीम इंडिया से बाहर होते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद VIDEO वायरल

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें T20I में खेलने का मौका नहीं मिला. उनकी जगह संजू सैमसन खेलते हुए नजर आए. अब एक वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें टीम से बाहर होने के बाद वैभव के आंसू छलक रहे हैं.

Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी हुए भावुक (Image: Twitter/X)

Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज में टीम इंडिया का सूपड़ा साफ हो गया. इंग्लैंड ने 4-0 से श्रृंखला पर कब्जा किया. इस सीरीज को वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू के लिए याद रखा जाएगा. 15 साल की उम्र में बिहार के इस स्टार खिलाड़ी को टीम इंडिया में खेलने का मौका मिला. हालांकि, तीन मौके देने के बाद सीरीज के आखिरी मैच से सूर्यवंशी को बाहर कर दिया गया. अब एक वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें टीम इंडिया से बाहर होने के बाद वैभव सूर्यवंशी के आंसू छलक रहे हैं.

विज्ञापन

टीम से बाहर होने के बाद वैभव सूर्यवंशी हुए भावुक!

वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे T20I में डेब्यू किया था और अपने करियर के शुरुआती तीन मैचों में वो प्रभाव नहीं छोड़ पाए. इसी वजह से कप्तान श्रेयस अय्यर ने उन्हें पांचवें T20I में टीम से बाहर करके संजू सैमसन को दोबारा प्लेइंग 11 में शामिल किया. टीम इंडिया से बाहर होने से वैभव सूर्यवंशी का दिल जरूर टूटा होगा.

विज्ञापन

अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि पांचवां T20I हारने के बाद डगआउट में वैभव सूर्यवंशी एक चेयर पर बैठे हैं और उनकी आंखे नम थीं. वैभव ने इसी बीच अपने आंसू पोंछे और सिर नीचे करके बैठ गए. सूर्यांश शेडगे ने आकर वैभव का मूड ठीक करने की कोशिश की.

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: इन 5 खिलाड़ियों के फेल होने की वजह से बुरी तरह हारी टीम इंडिया, T20 सीरीज में नहीं मिली जीत

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी का कैसा रहा प्रदर्शन?

वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन T20I मैचों में हिस्सा लिया और कुल 42 रन बनाए. सूर्यवंशी का सर्वाधिक स्कोर इसी बीच 15 रन रहा. सभी मैचों में ऐसा लगा कि वैभव अच्छे टच में हैं लेकिन वो अपनी पारी को बड़ा नहीं बना पाए. उन्हें टीम में शामिल करने के लिए संजू सैमसन को बाहर बैठना पड़ा. पांचवें T20I में संजू को मौका मिला, जहां उन्होंने 14 गेंदों में 27 रन की बेहतरीन पारी खेली.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ