वैभव सूर्यवंशी को बाहर कर संजू सैमसन को क्यों दिया आखिरी T20I में मौका? श्रेयस अय्यर ने बताया असली कारण

Shreyas Iyer: इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें T20I में वैभव सूर्यवंशी की जगह संजू सैमसन खेलते हुए नजर आए. वैभव को बाहर करने का फैसला कई लोगों को हैरान कर गया. अब कप्तान श्रेयस अय्यर ने इसके पीछे का कारण बताया है.

vaibhav sooryavanshi shreyas iyer (4)

कप्तान अय्यर का बड़ा बयान (Image: AI Generated and Twitter/X)

Shreyas Iyer: वैभव सूर्यवंशी को पांचवें T20I में खेलने का मौका नहीं मिला. टॉस के दौरान कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि संजू सैमसन इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी T20I मैच खेलते हुए नजर आएंगे. वैभव सूर्यवंशी को बाहर करने के पीछे उन्होंने उस समय कोई साफ वजह नहीं बताई. हालांकि, पांचवें T20I के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी की जगह संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में शामिल करने का कारण साझा किया.

विज्ञापन

क्यों वैभव की जगह संजू खेले?

श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि टीम कॉम्बिनेशन के साथ वैभव सूर्यवंशी को बाहर किया गया और संजू सैमसन को मौका मिला. अय्यर ने कहा, ‘हमें परिस्थितियों के अनुसार सबसे बेहतर कॉम्बिनेशन के साथ खेलने की कोशिश करनी थी. हम अभिषेक शर्मा के साथ एक दाएं हाथ का बल्लेबाज भी चाहते थे. यह एक बड़ा कारण था.’

विज्ञापन

अय्यर ने आगे कहा, ‘आप देख पा रहे थे कि मुझे छोड़कर सभी खिलाड़ी लेफ्ट हैंडर थे. मैंने यह बात पहले भी बोली थी कि हम मैच के हिसाब से बेस्ट कॉम्बिनेशन के साथ उतरने की कोशिश करते हैं. संजू सैमसन शानदार बल्लेबाज हैं और उन्होंने पहले भी हमें कई सीरीज में जीत दिलाई है. यही कुछ कारण हैं.’

ये भी पढ़ें:- ENG vs IND: टीम इंडिया से बाहर होते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद VIDEO वायरल

विज्ञापन

पांचवें T20I में संजू सैमसन ने बनाए कितने रन?

टीम इंडिया को पांचवें T20I में 56 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा. 258 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने शुरुआत में ही अभिषेक शर्मा का विकेट गंवा दिया था. संजू सैमसन ने इसी बीच 14 गेंदों में 27 रन बनाए. उन्हें अच्छी शुरुआत मिली लेकिन वो अपनी पारी को बड़ा नहीं बना पाए.

टीम से बाहर होने के बाद भावुक थे वैभव सूर्यवंशी?

पांचवें T20I के बाद का एक वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी डगआउट में बैठकर रो रहे थे. उनकी आंखें नम नजर आ रही थीं और साफ तौर पर वो टीम इंडिया से बाहर होने को लेकर निराश थे. उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ 4-0 से मिली हार का भी दुख हुआ है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- पहले क्रिकेट, अब FIFA वर्ल्ड कप… हर तरफ इंग्लैंड का जलवा, नॉर्वे को हराकर कटाया सेमीफाइनल का टिकट

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ