World Cup 2023 Warm up Matches Schedule: दुनियाभर की चर्चित क्रिकेट टीमों और स्टार खिलाड़ियों का भारत में मेला लगने जा रहा है। वनडे वर्ल्ड कप की आधिकारिक शुरुआत 5 अक्टूबर को इंग्लैंड-न्यूजीलैंड के मुकाबले से होगी, लेकिन इससे पहले टीमें अपनी तैयारियों को अंजाम देने के लिए वार्म-अप मैच खेलेंगी।
इसकी शुरुआत शुक्रवार 29 सितम्बर को तीन मैचों से होगी। गुवाहाटी में बांग्लादेश बनाम श्रीलंका, तिरुवनंतपुरम में दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान और हैदराबाद में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान मुकाबला होगा। जबकि भारतीय टीम अपना पहला वार्मअप मैच गुवाहाटी में इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी। जबकि टीम इंडिया का दूसरा वार्मअप मैच 3 अक्टूबर को गुवाहाटी में ही नीदरलैंड्स के खिलाफ होगा।
दोपहर 2 बजे से खेले जाएंगे मैच
कुल 10 टीमें 2-2 वार्मअप मैच खेलेंगी। जिसके मैच देशभर के तीन अलग-अलग शहरों में आयोजित किए जाएंगे। सभी मैच शुक्रवार 29 सितंबर और मंगलवार 3 अक्टूबर के बीच गुवाहाटी, हैदराबाद और तिरुवनंतपुरम में होंगे। सभी खेल भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे शुरू होंगे। टीमों को मैचों के दौरान अपने 15-खिलाड़ियों वाले स्क्वाड के सभी प्लेयर्स को मैदान में उतारने की अनुमति होगी।
ये भी पढ़ें: World Cup 2023: हैदराबाद में कब तक रुकेगी पाकिस्तान की टीम? शेड्यूल में शामिल होंगे 4 मैच
वर्ल्ड कप के वार्मअप मैच
शुक्रवार 29 सितम्बर
श्रीलंका बनाम बांग्लादेश, गुवाहाटी, बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम
अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका, तिरुवनंतपुरम, ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, हैदराबाद, राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम
शनिवार 30 सितम्बर
भारत बनाम इंग्लैंड, गुवाहाटी, बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम
ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड, तिरुवनंतपुरम, ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम
ये भी पढ़ें: World Cup 2023: टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, वनडे में 155 विकेट चटकाने वाले गेंदबाज को मिला मौका
सोमवार 2 अक्टूबर
बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड, गुवाहाटी, बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम
दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड, तिरुवनंतपुरम, ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम
मंगलवार 3 अक्टूबर
श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान, गुवाहाटी, बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम
भारत बनाम नीदरलैंड, तिरुवनंतपुरम, ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, हैदराबाद, राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम
संबंधित खबरें
फिन एलेन ने हवा में उड़कर बचाया छक्का, डेरिल मिचेल ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच
12 mins agoफिर होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, जानें कब और कहां होगी टक्कर
21 mins agoहार हुए मैच में मिचेल सेंटनर ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास
44 mins agoअर्शदीप सिंह ने तोड़ा भुवनेश्वर कुमार का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, टॉप पर पहुंचे
1 hr agoभारत ने आखिरी ओवर में दर्ज की रोमांचक जीत, तिलक वर्मा ने खेली तूफानी पारी
1 hr agoIND vs NZ: भारत के खिलाफ ग्लेन फिलिप्स ने मचाया तहलका
1 hr agoIND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में 100 छक्के जड़कर रचा इतिहास
1 hr agoन्यूजीलैंड में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, 8 गेंद खेलकर लौटे पवेलियन
2 hrs agoतिलक वर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 खिलाड़ी
2 hrs agoटीम इंडिया ने पूरा किया T20I में शानदार तिहरा शतक
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines