World Cup 2023: हैदराबाद में कब तक रुकेगी पाकिस्तान की टीम? शेड्यूल में शामिल होंगे 4 मैच

World Cup 2023 Pakistan Team Full Schedule Warm-up and World Cup Matches Babar Azam Hyderabad

World Cup 2023 Pakistan Team Full Schedule Warm-up and World Cup Matches Babar Azam Hyderabad

Pakistan Team Full Schedule World Cup 2023: भारत पहुंची पाकिस्तान क्रिकेट टीम हैदराबाद में रुकी हुई है। यहां टीम अपना पहला मुकाबला शुक्रवार को वार्मअप मैच के रूप में खेलेगी। इसके लिए टीम ने तैयारी शुरू कर दी है। बाबर आजम की सेना ने दोपहर को मैदान में खूब पसीना बहाया। हसन अली समेत कई गेंदबाज नेट्स में तूफान मचाते नजर आए। जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान की टीम 10 अक्टूबर तक हैदराबाद में रहेगी। यहां बाबर के खिलाड़ी 2 वार्मअप और 2 वर्ल्ड कप के मुख्य मैचों समेत कुल 4 मैच खेलेंगे।

विज्ञापन

कुल 14 दिनों तक हैदराबाद में रहेगी पाकिस्तान की टीम 

दरअसल, पाकिस्तान की टीम अपना पहला वार्मअप मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने के लिए तैयार है। ये मुकाबला शुक्रवार को होगा। इसके बाद दूसरा वार्मअप 3 अक्टूबर मंगलवार को खेला जाएगा। बाबर आजम की टीम इसके बाद हैदराबाद के इसी स्टेडियम में वर्ल्ड कप के मैच खेलती नजर आएगी।

विज्ञापन

टीम का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को नीदरलैंड और दूसरा मैच 10 अक्टूबर को श्रीलंका के खिलाफ होगा। यानी पाकिस्तान की टीम कुल 14 दिनों तक हैदराबाद में रहेगी। 10 अक्टूबर के बाद वह अहमदाबाद के लिए रवाना हो जाएगी। जहां चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ 14 अक्टूबर को महा-मुकाबला खेला जाएगा। बता दें कि वर्ल्ड कप के तहत हर टीम एक-दूसरे के खिलाफ कुल 9 मुकाबले खेलेगी।

विज्ञापन

ये है पाकिस्तान के वार्मअप मैचों का शेड्यूल 

29 सितंबर- बनाम न्यूजीलैंड, दोपहर 2 बजे से
3 अक्टूबर- बनाम ऑस्ट्रेलिया, दोपहर 2 बजे से

विज्ञापन

ये है पाकिस्तान की टीम का वर्ल्ड कप शेड्यूल 

6 अक्टूबर- बनाम नीदरलैंड्स, हैदराबाद, दोपहर 1.30 बजे से
10 अक्टूबर- बनाम श्रीलंका, हैदराबाद, दोपहर 1.30 बजे से

विज्ञापन

14 अक्टूबर- बनाम भारत, अहमदाबाद, दोपहर 1.30 बजे से
20 अक्टूबर- बनाम ऑस्ट्रेलिया, बेंगलुरु, दोपहर 1.30 बजे से
23 अक्टूबर- बनाम अफगानिस्तान, चेन्नई, दोपहर 1.30 बजे से
27 अक्टूबर- बनाम साउथ अफ्रीका, चेन्नई, दोपहर 1.30 बजे से
31 अक्टूबर- बनाम बांग्लादेश, कोलकाता, दोपहर 1.30 बजे से
4 नवंबर- बनाम न्यूजीलैंड, बेंगलुरु, सुबह 10 बजे से
11 नवंबर- बनाम इंग्लैंड, कोलकाता, दोपहर 1.30 बजे से

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ