Waqar Younis Statement for Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप के लिए भारत पहुंच गई है। पाकिस्तान 2016 के बाद पहली बार विश्व कप खेलने के लिए भारत आई है। यहां वह 29 सितंबर शुक्रवार से न्यूजीलैंड के खिलाफ वार्मअप मैच खेलेगी। हालांकि बाबर आजम की टीम के सामने चुनौतियां कम नहीं होंगी। उनके लिए भारतीय परिस्थितियों से तालमेल बिठाना बड़ी चुनौती होगी। पाकिस्तान की टीम अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में मुकाबला खेलेगी। इस महामुकाबले और पाकिस्तान टीम की तैयारियों पर पूर्व कप्तान और कोच वकार यूनिस ने बड़ा बयान दिया है।
नसीम शाह के बाहर होने के बाद बढ़ीं चुनाैतियां
विश्व कप से पहले स्टार स्पोर्ट्स पर बोलते हुए वकार ने कहा कि मौजूदा पाकिस्तान टीम इस समय थोड़ी हिट-एंड-मिस है, खासकर तेज गेंदबाज नसीम शाह के बाहर होने के बाद उसके सामने चुनौतियां बढ़ गई हैं। नसीम एशिया कप 2023 खेलते समय घायल हो गए थे। वकार ने आगे कहा- अब अगर मैं पाकिस्तान के बारे में बात करूं, तो वे इस बार मिस एंड हिट हैं। नसीम शाह की गैर-मौजूदगी से बड़ा नुकसान होगा क्योंकि नसीम और शाहीन नई गेंद से एक-दूसरे को मदद करते थे। तेज गेंदबाज ने कहा कि नई गेंद का खतरा पाकिस्तान को दुनियाभर में भयभीत टीम बनाता है, लेकिन नसीम शाह के बिना उन्हें संघर्ष करना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें: World Cup 2023: हैदराबाद में कब तक रुकेगी पाकिस्तान की टीम? शेड्यूल में शामिल होंगे 4 मैच
कोई भी अन्य टीम भारत की बराबरी नहीं कर सकती
दिग्गज तेज गेंदबाज ने भारत-पाकिस्तान को सभी खेलों की जननी बताया। उन्होंने कहा कि मेजबान टीम पाकिस्तान से बेहतर स्थिति में है। उन्होंने कहा- “अगर हम केवल बॉक्स को टिक करने के बारे में बात करते हैं, तो कोई भी अन्य टीम भारत की बराबरी नहीं कर सकती। यहां तक कि पाकिस्तान या कोई अन्य टीम भी अभी भारत की बराबरी नहीं कर सकती क्योंकि भारत के पास भी अच्छे स्पिनर हैं। उनके पास एक मजबूत बेंच स्ट्रेंथ भी है।”
ये भी पढ़ें: World Cup 2023: टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, वनडे में 155 विकेट चटकाने वाले गेंदबाज को मिला मौका
अहमदाबाद में होगा दबाव
उन्होंने कहा- जब आप अहमदाबाद में खेलेंगे, तो आपको अपना नियंत्रण रखना होगा। यहां न केवल पाकिस्तान दबाव में होगा क्योंकि वह भारत की तुलना में कमजोर टीम है, बल्कि भारत भी दबाव में होगा क्योंकि स्टेडियम में भीड़ दोनों टीमों पर दबाव बनाएगी। इस तरह इस मैच में दबाव संतुलित होगा। अगर हम पूरी तरह से टीम के परफॉर्मेंस को देख आकलन करें, तो जाहिर तौर से भारत निश्चित रूप से एक बेहतर टीम होगी।
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
16 mins agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
1 hr agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
1 hr ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
1 hr agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
2 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
5 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
6 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
7 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines