World Cup 2023, Points Table: भारतीय टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में लगातार अपनी चौथी जीत दर्ज कर ली है। ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और पाकिस्तान को हराने के बाद रोहित की सेना ने बांग्लादेश को भी 7 विकेट से मात दी। इस जीत के बाद जहां टीम इंडिया सेमीफाइनल के और नजदीक पहुंच गई है। वहीं पॉइंट्स टेबल में लगातार चार जीत के बाद भी टीम इंडिया दूसरे स्थान पर है। टेबल में अभी भी टॉप पोजीशन पर न्यूजीलैंड का कब्जा है।
भारतीय टीम दूसरे स्थान पर
पॉइंट्स टेबल में न्यूजीलैंड की टीम टॉप पोजीशन पर काबिज है। हालांकि, भारत और न्यूजीलैंड दोनों ने 4-4 मैच जीतकर 8-8 अंक जुटा लिए हैं। लेकिन नेट रनरेट में कीवी टीम आगे है। बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया ने 41.3 ओवर में मैच 7 विकेट से जीता। लेकिन नेट रनरेट में कीवी टीम से पीछे रह गई। न्यूजीलैंड का नेट रनरेट पहले चार मैचों में जीत के बाद 1.923 है। जबकि टीम इंडिया का नेट रनरेट 1.659 है।
यह भी पढ़ें:- विराट कोहली ने लगाया 48वां वनडे शतक, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने से एक कदम दूर
बांग्लादेश की हार से ऑस्ट्रेलिया को फायदा
इस मैच से पहले बांग्लादेश की टीम दो अंक के साथ छठे स्थान पर थी तो ऑस्ट्रेलियाई टीम 2 अंकों के साथ सातवें स्थान पर थी। अब इस हार के बाद बांग्लादेश सातवें पर आ गई है तो ऑस्ट्रेलिया एक स्थान ऊपर छठे पायदान पर पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया को पहले तीन में से दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इस लिस्ट में श्रीलंका एकमात्र ऐसी टीम है जिसने तीन हार के बाद एक भी मैच नहीं जीता है। पॉइंट्स टेबल में लंका शून्य के साथ 10वें स्थान पर है।
World Cup 2023 Points Table
यह भी पढ़ें:- हार्दिक पांड्या की इंजरी पर कप्तान रोहित शर्मा ने दिया अपडेट, अगले मैच में खेलने पर सस्पेंस!
टीम इंडिया सेमीफाइनल के नजदीक!
अब अगर सेमीफाइनल के समीकरण की बात करें तो भारतीय टीम सेमीफाइनल के नजदीक पहुंच चुकी है। टीम इंडिया को पांच मैच और खेलने हैं। इस वर्ल्ड कप में प्रत्येक टीम लीग स्टेज में 9-9 मैच खेलेगी। अगर टीम इंडिया की बात करें तो उसके बचे हुए मैच नीदरलैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड से बाकी हैं। इस राउंड रॉबिन फॉर्मेट में टीम 6 मैच जीतकर सेमीफाइनल के टिकट के करीब पहुंच सकती है। सात जीत टिकट पक्का कर सकती हैं। टीम इंडिया चार मैच जीत चुकी है। ऐसे फॉर्म को देखते हुए नीदरलैंड और श्रीलंका पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी होगा। इस स्थिति में टीम इंडिया का टिकट टू सेमीफाइनल लगभग-लगभग कंफर्म लग रहा है।
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
3 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
4 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
4 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
5 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
5 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
5 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
6 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
6 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines