IND vs BAN: हार्दिक पांड्या की इंजरी पर कप्तान रोहित शर्मा ने दिया अपडेट, अगले मैच में खेलने पर सस्पेंस!

Hardik Pandya Injury Update: भारतीय टीम के उपकप्तान हार्दिक पांड्या बांग्लादेश की पारी के दौरान चोटिल हो गए थे। उनकी इंजरी पर अपडेट आया है।

IND vs BAN Hardik Pandya Injury New Update Returns to Dressing Room Will Bat If Needed World Cup 2023

IND vs BAN Hardik Pandya Injury New Update Returns to Dressing Room Will Bat If Needed World Cup 2023

IND vs BAN, Hardik Pandya Update: भारतीय उपकप्तान हार्दिक पांड्या बांग्लादेश के खिलाफ अपने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर ही फॉलो थ्रू में गेंद रोकने के प्रयास में चोटिल हो गए थे। इसके बाद वह मैदान से बाहर गए और पूरी पारी में भी बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे। अब दूसरी पारी की शुरुआत में उनकी इंजरी पर नया अपडेट मिला है। इसको लेकर मैच के दौरान कमेंटेटर्स ने बड़ा अपडेट दिया है। इस मैच में पहले खेलते हुए बांग्लादेश की टीम ने 256 रन बनाए और हार्दिक के बचे हुए ओवर की तीन गेंदें विराट कोहली ने फेंकी थीं। अब उनकी इंजरी पर अपडेट आ गया है। देखना होगा कि वह 22 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरते हैं या नहीं।

विज्ञापन

हार्दिक की इंजरी पर कैप्टन का अपडेट?

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा की चोट पर अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि, चोट ज्यादा गंभीर नहीं है लेकिन एंकल का मामला है तो जबतक ज्यादा मूवमेंट नहीं होगा तब तक कुछ कहा नहीं जा सकता। कल सुबह देखेंगे उठकर क्या मूवमेंट रहता है। अगर दिन पर दिन उनका प्रोग्रेस सही रहता है तो ही आगे पर कोई फैसला हो सकता है। भारतीय टीम अब रविवार को धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरेगी। देखना होगा कि हार्दिक कितनी जल्दी पूरी तरह से रिकवर हो पाते हैं।

विज्ञापन

इससे पहले मैच के दौरान आए अपडेट के अनुसार हार्दिक पांड्या ड्रेसिंग रूम में लौट आए थे। वहीं अगर जरूरत पड़ती तो वह बल्लेबाजी के लिए भी उतरते। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी पता चला कि हार्दिक की चोट सीरियस नहीं है। हालांकि, स्कैन की रिपोर्ट पर आधिकारिक अपडेट का इंतजार है। फिलहाल इतना अपडेट टीम इंडिया के फैंस और मैनेजमेंट के लिए राहत भरा हो सकता है। अगर कोई जोखिम भरी बात होती तो शायद उन्हें बैटिंग के लिए भेजने पर हामी नहीं भरी जारी। इस अपडेट ने कुछ हद तक सुकून दिया है। मैच के दौरान हार्दिक दिखे भी और बात करते नजर आए और चिल दिखे। इस वीडियो में वह फिट और बिना किसी टेंशन के नजर आ रहे थे। अब उम्मीद है कि अगले मैच तक वह फिट हो जाएंगे।

विज्ञापन

कैसे लगी चोट?

पारी के 9वें ओवर में फॉलो थ्रू में गेंद को पैर से रोकने के प्रयास में हार्दिक अपने बाएं पैर का एंकल चोटिल कर बैठे। इसके बाद फील्डर पर डॉक्टर और फिजियो आए। यहां करीब 10 मिनट तक खेल रुका रहा और हार्दिक के पैर में पट्टी वगैरह बांधी गई। लेकिन फिर भी हार्दिक रन अप करते वक्त लंगड़ाते दिखे। ऐसे में हार्दिक दोबारा गेंदबाजी नहीं कर पाए और चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए। इसके बाद उनके ओवर की बची हुई तीन गेंदें विराट कोहली ने फेंकी। अब देखना होगा कि उनकी यह चोट कितनी गंभीर है। अब थोड़ी देर बाद ही इस पर कोई अपडेट मिल पाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या रहा मैच का हाल?

इस पारी की बात करें तो हार्दिक पांड्या ने सिर्फ 0.3 ओवर फेंके लेकिन बांग्लादेश की पारी 256 पर रुकी। जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज ने 2-2 विकेट लिए। तन्जिद हसन और लिट्टन दास ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। इसके बाद महमुदुल्लाह ने 46 रन बनाकर स्कोर 250 पार पहुंचाया। लेकिन पुणे की इस बैटिंग फ्रैंडली पिच पर इतना स्कोर काफी नहीं दिख रहा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ