World Cup 2023: गुवाहाटी पहुंची टीम इंडिया, सूर्यकुमार यादव ने फैंस को दी फ्लाइंग Kiss, देखें वीडियो

World Cup 2023: Team India reached Guwahati, Suryakumar Yadav gave flying kiss to fans, watch video

World Cup 2023: Team India reached Guwahati, Suryakumar Yadav gave flying kiss to fans, watch video

Team India Reached Guwahati For World Cup Warm Up Match: वनडे वर्ल्ड कप के लिए ज्यादातर टीमें इंडिया पहुंच चुकी हैं। 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले वर्ल्ड कप से पहले 4 दिन वार्मअप मैच खेले जाएंगे। इसके लिए ज्यादातर टीमें अपने-अपने ठिकानों पर पहुंच चुकी हैं। टीम इंडिया गुरुवार को गुवाहाटी पहुंच गई। बीसीसीआई ने टीम इंडिया का वीडियो शेयर किया है। जिसमें गुवाहाटी पहुंचने पर फैंस टीम इंडिया के खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव ने लुटाया प्यार 

वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही टीम इंडिया एयरपोर्ट पहुंची, यहां प्रशंसकों की भीड़ लग जाती है। फिर टीम इंडिया कड़ी सुरक्षा के बीच बस तक पहुंचती है। इसके दौरान फैंस अपने स्मार्टफोन से बस में बैठे खिलाड़ियों की फोटो क्लिक करते हैं। फैंस का ये प्यार देख स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव फ्लाइंग किस करते हैं। वे उनके प्यार के लिए आभार जताते हैं। होटल पहुंचने पर भारतीय टीम के खिलाड़ियों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया जाता है।

विज्ञापन

30 सितंबर को पहला वार्मअप मैच

बता दें कि भारतीय टीम बारसापारा स्टेडियम में 30 सितंबर को इंग्लैंड के खिलाफ पहला वार्मअप मैच खेलेगी। इसके बाद दूसरा वार्मअप मैच 3 अक्टूबर को नीदरलैंड के खिलाफ होगा। ये मैच दोपहर 2 बजे से खेले जाएंगे। भारतीय टीम ने एक बदलाव किया है। इसमें अक्षर पटेल की जगह रविचंद्रन अश्विन को शामिल किया गया है।

विज्ञापन

भारत की विश्व कप टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ