World Cup 2023: भारत में जारी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दौरान इंजरी की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। कई टीमों के स्टार खिलाड़ी चोट के कारण बाहर हो गए हैं। भारतीय टीम भी हार्दिक पांड्या की इंजरी को लेकर चिंतित है। इसी बीच पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले बड़ा झटका लगा है। मौजूदा वर्ल्ड कप में नीदरलैंड के खिलाफ 40 गेंदों पर शतक फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ आतिशी बल्लेबाजी करने वाले स्टार खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल चोटिल हो गए हैं। वह इसके कारण इंग्लैंड के खिलाफ अगले अहम मुकाबले से बाहर रहेंगे।
कैसे चोटिल हुए ग्लेन मैक्सवेल?
ग्लेन मैक्सवेल के अगले मैच से बाहर रहने की जानकारी आईसीसी द्वारा शेयर की गई है। आईसीसी ने एक्स पर रिलीज जारी की और कहा कि, ऑस्ट्रेलिया के बैटिंग ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया के अगले मैच में नहीं खेल पाएंगे। उनके गोल्फ कोर्स में चोट लगी और गोल्फ कार्ट से वह पीठ के बल गिर गए थे जिसके बाद उनके चोट आई है। उनके सिर में भी हल्की चोट की जानकारी मिली है। इस कारण वह 4 नवंबर को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले से बाहर रहेंगे।
यह भी पढ़ें:- हार्दिक पांड्या को लगा बड़ा झटका, सिराज और कुलदीप को भी हुआ नुकसान; शाहीन अफरीदी की ‘नंबर 1’ छलांग
एक साल में दूसरी बार मैक्सवेल के साथ हुई दुर्घटना
आईसीसी ने बताया कि सोमवार की शाम मैक्सवेल गुजरात (अहमदाबाद) में एक गोल्फ कोर्स में चोटिल हो गए थे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के कनकशन के नियमों के मुताबिक अब मैक्सवेल अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे। हालांकि, उन्हें ऑस्ट्रेलियाई टीम द्वारा स्क्वॉड में रिप्लेस नहीं किया गया है। टीम को उम्मीद है कि वह टूर्नामेंट में आगे फिट हो जाएंगे। आपको बता दें कि पिछले एक साल में दूसरी बार ऐसा हुआ है कि स्टार ऑलराउंडर किसी दुर्घटना का शिकार हुए हैं। इससे पहले घर में गिरने के कारण पिछले साल नवंबर में उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था।
यह भी पढ़ें:- इंग्लैंड के स्टार ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, World Cup 2023 होगा आखिरी टूर्नामेंट
वर्ल्ड कप 2023 में मैक्सवेल का प्रदर्शन
मैक्सवेल की कमी ऑस्ट्रेलियाई टीम को खलेगी जरूर। वह पिछले कुछ मैचों से शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने अभी तक 148.48 के स्ट्राइक रेट से 196 रन बनाए हैं। नीदरलैंड के खिलाफ दिल्ली में उन्होंने 44 गेंदों पर 106 रन बनाए थे। यह वनडे वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक भी था जो उन्होंने 40 गेंदों पर लगाया था। इसके अलावा वह अभी तक अपनी ऑफ स्पिन गेंदबाजी से चार विकेट भी ले चुके हैं। अब मैक्सवेल की जगह इंग्लैंड के खिलाफ कैमरन ग्रीन नजर आ सकते हैं।
संबंधित खबरें
IPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, MI ने अफवाहों पर लगाया विराम
10 mins agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
7 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
7 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
7 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
8 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
8 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
8 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
9 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
9 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines