World Cup 2023: भारत में इसी साल 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले वनडे विश्व कप 2023 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। जिसमें स्टार गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को जगह नहीं मिली। भुवी इन दिनों टीम से बाहर हैं और यूपी में खेली जा रही टी20 लीग में नोएडा सुपर किंग्स टीम के लिए धमाल मचा रहे हैं। इस बीच उन्होंने टीम इंडिया में वापसी के सवाल पर दिल खोकर अपनी बात रखी है।
टीम इंडिया में वापसी के सवाल पर क्या बोले भुवी
भुवी ने एक इंटरव्यू में कहा ‘जब आप इस स्टेज पर होते हैं तो आपको पता होता कि सिर्फ कुछ साल ही आपको और खेलना है। फिर तेज गेंदबाज के तौर पर आप अपनी क्रिकेट का लुत्फ उठाना चाहते हैं। मैं भी इस वक्त इसी स्टेज पर हूं। भले ही मैं टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन इससे मुझे कोई फर्क नहीं पकड़ा। ऐसा नहीं है कि मैं कुछ अलग करने की कोशिश में जुटा हूं या फिर वापसी के प्लान में हूं। मैं इस समय सिर्फ और सिर्फ क्रिकेट खेलने पर ध्यान दे रहा हूं।’
भुवनेश्वर कुमार का क्रिकेट करियर
- वनडे- 121 मैचों में 141 विकेट
- टेस्ट- 21 मैचों में 63 विकेट
- टी20- 87 मैचों में 90 विकेट
- आईपीएल- 160 मैचों में 170 विकेट
भुवी ने साल 2012 में किया था डेब्यू
भुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया के लिए साल 2012 में वनडे डेब्यू किया था। इसी साल उन्होंने टी20 में डेब्यू किया था। फिर इसके एक साल बाद उन्होंने साल 2013 में टेस्ट में डेब्यू किया। इस खिलाड़ी ने तीनों फॉर्मेट में कुल 294 विकेट चटकाए हैं। भुवी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल वनडे मुकाबला पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ नवंबर में खेला था। फिलहाल वह टीम से बाहर चल रहे हैं।
संबंधित खबरें
'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
19 mins agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
1 hr agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
1 hr agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
2 hrs ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
2 hrs agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
3 hrs agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
4 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
4 hrs ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines