WCL 2026 Announced: दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली क्रिकेट लीग की वापसी होने जा रही है. World Championship of Legends के नए संस्करण की कुछ समय बाद शुरुआत होगी. लगातार दो धमाकेदार सीजन के बाद अब WCL के नए संस्करण का ऐलान हो गया है. अक्टूबर 2026 में WCL की शुरुआत हो जाएगी और इसमें दुनिया भर के कई दिग्गज क्रिकेटर्स नजर आने वाले हैं. युवराज सिंह, क्रिस गेल, हरभजन सिंह समेत कई खिलाड़ी अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं.
WCL 2026 में होगी दिग्गजों की भिड़ंत!
World Championship of Legends में भारत vs पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड जैसे बड़े मैचों का आयोजन हुआ है. अब एक बार फिर इन टीमों की भिड़ंत होने वाली है. पिछले दो सीजन में एबी डिविलियर्स, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, हाशिम अमला, ब्रेट ली, शॉन मार्श, शाहिद अफरीदी, शोएब मलिक, क्रिस गेल, ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड, इयोन मॉर्गन ने अपना जलवा बिखेरा है.
7 टीमें लेंगी हिस्सा
World Championship of Legends लीग के तीसरे सीजन में कुल 7 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं. इस बार बांग्लादेश चैंपियंस टीम भी मैदान पर उतरेगी. नीचे आप सभी टीमों के नाम देख सकते हैं:
- इंडिया चैंपियंस
- पाकिस्तान चैंपियंस
- इंग्लैंड चैंपियंस
- ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस
- साउथ अफ्रीका चैंपियंस
- वेस्टइंडीज चैंपियंस
- बांग्लादेश चैंपियंस (सीजन 3 में नई टीम)
ये भी पढ़ें:- IPL 2027 में एमएस धोनी खेलेंगे या नहीं? CSK मैनेजमेंट ने दिया ‘थाला’ के रिटायरमेंट पर बड़ा अपडेट
WCL का सीजन 2 रहा था सफल
World Championship of Legends का दूसरा सीजन बेहद सफल रहा. इस टूर्नामेंट को पूरी दुनिया में 423 मिलियन लोगों ने देखा है और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इसे 1.2 बिलियन इम्प्रेशन मिले हैं.
WCL के नए सीजन पर CEO का बड़ा बयान
WCL के CEO और फाउंडर हर्षित तोमर ने अगले सीजन को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा, ‘हमने WCL की शुरुआत इस उद्देश्य के साथ की थी कि फैंस को क्रिकेट के अलावा कुछ अलग देखने को मिले. उन लोगों के साथ जश्न मनाया जाए, जिन्होंने इस खेल को आकार दिया. WCL दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली लीग बन गई है और सीजन 3 इसकी लिगेसी को अलग स्तर पर लेकर जाएगी.’
ये भी पढ़ें:- एंटीलिया में फ्लैट, मालदीव्स में आइलैंड और 30 करोड़ का चेक! क्या अब वैभव सूर्यवंशी की होगी Mumbai Indians में एंट्री?
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
23 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
48 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
48 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines