IPL 2026 के बाद शुरू होगा T20 क्रिकेट का एक और एंटरटेनमेंट, WCL 2026 में युवराज-डिविलियर्स फिर मचाएंगे तबाही!

WCL 2026 Announced: दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली क्रिकेट लीग का कमबैक होने जा रहा है. WCL के तीसरे संस्करण का ऐलान हो गया है. दुनिया भर के कई दिग्गज क्रिकेटर्स टूर्नामेंट में नजर आ सकते हैं.

WCL 2026 Announced

WCL 2026 के नए सीजन का हुआ ऐलान

WCL 2026 Announced: दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली क्रिकेट लीग की वापसी होने जा रही है. World Championship of Legends के नए संस्करण की कुछ समय बाद शुरुआत होगी. लगातार दो धमाकेदार सीजन के बाद अब WCL के नए संस्करण का ऐलान हो गया है. अक्टूबर 2026 में WCL की शुरुआत हो जाएगी और इसमें दुनिया भर के कई दिग्गज क्रिकेटर्स नजर आने वाले हैं. युवराज सिंह, क्रिस गेल, हरभजन सिंह समेत कई खिलाड़ी अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं.

विज्ञापन

WCL 2026 में होगी दिग्गजों की भिड़ंत!

World Championship of Legends में भारत vs पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड जैसे बड़े मैचों का आयोजन हुआ है. अब एक बार फिर इन टीमों की भिड़ंत होने वाली है. पिछले दो सीजन में एबी डिविलियर्स, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, हाशिम अमला, ब्रेट ली, शॉन मार्श, शाहिद अफरीदी, शोएब मलिक, क्रिस गेल, ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड, इयोन मॉर्गन ने अपना जलवा बिखेरा है.

विज्ञापन

7 टीमें लेंगी हिस्सा

World Championship of Legends लीग के तीसरे सीजन में कुल 7 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं. इस बार बांग्लादेश चैंपियंस टीम भी मैदान पर उतरेगी. नीचे आप सभी टीमों के नाम देख सकते हैं:

  • इंडिया चैंपियंस
  • पाकिस्तान चैंपियंस
  • इंग्लैंड चैंपियंस
  • ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस
  • साउथ अफ्रीका चैंपियंस
  • वेस्टइंडीज चैंपियंस
  • बांग्लादेश चैंपियंस (सीजन 3 में नई टीम)

ये भी पढ़ें:- IPL 2027 में एमएस धोनी खेलेंगे या नहीं? CSK मैनेजमेंट ने दिया ‘थाला’ के रिटायरमेंट पर बड़ा अपडेट

विज्ञापन

WCL का सीजन 2 रहा था सफल

World Championship of Legends का दूसरा सीजन बेहद सफल रहा. इस टूर्नामेंट को पूरी दुनिया में 423 मिलियन लोगों ने देखा है और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इसे 1.2 बिलियन इम्प्रेशन मिले हैं.

WCL के नए सीजन पर CEO का बड़ा बयान

WCL के CEO और फाउंडर हर्षित तोमर ने अगले सीजन को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा, ‘हमने WCL की शुरुआत इस उद्देश्य के साथ की थी कि फैंस को क्रिकेट के अलावा कुछ अलग देखने को मिले. उन लोगों के साथ जश्न मनाया जाए, जिन्होंने इस खेल को आकार दिया. WCL दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली लीग बन गई है और सीजन 3 इसकी लिगेसी को अलग स्तर पर लेकर जाएगी.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ