हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WCL 2026: आज होगी भारत और ऑस्ट्रेलिया की टक्कर, जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 का पहला मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाने वाला है. दोनों टीमों के दिग्गज खिलाड़ियों पर सभी की नजरें टिकी हैं. आइए आपको बताते हैं कि मुकाबले कब और कहां देख सकते हैं.

विज्ञापन
कहां देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया का मैच? (Photo: X)

WCL 2026: 3 अक्टूबर से वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 का आगाज हो रहा है. 7 टीमें इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली हैं. हमेशा की तरह इस बार बार भी फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. दिग्गज खिलाड़ी एक्शन में नज़र आएंगे. टीम इंडिया का पहला मैच आज ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाला है. दोनों टीमें एक-दूसरे को टक्कर देने के लिए तैयार हैं. भारत की कप्तानी युवराज सिंह करेंगे. वहीं ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी डेविड वार्नर संभालेंगे. दोनों टीमों में तगड़े खिलाड़ी मौजूद हैं. इस वजह से रोमांचक मुकाबले की उम्मीद जताई जा रही है. आइए आपको बताते हैं कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस बड़े मुकाबले को कब-कहां और कैसे देखें लाइव देख सकते हैं.

लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल्स

इंडिया चैंपियंस और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के बीच मुकाबला शुक्रवार, 3 अक्टूबर को भारतीय समयनुसार शाम 5 बजे शुरू होगा. इसके आधे घंटे पहले दोनों कप्तान मैदान पर टॉस के लिए उतरेंगे. दोनों टीमों के बीच मैच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह में खेला जाएगा. वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के इस पहले मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर किया जाएगा. इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर होगी.

ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: पाकिस्तान के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे अभिषेक शर्मा, 7 छक्कों की मदद से ठोकी तूफानी फिफ्टी

विज्ञापन

दिग्गज खिलाड़ियों का दिखेगा जलवा

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के पहले दो सीजन को तगड़ी सफलता मिली है. सीजन 2 को दुनिया भर में 425 मिलियन से ज्यादा दर्शकों ने देखा था. सीजन 3 भी बहुत खास होने वाला है. युवराज सिंह, शाहिद अफरीदी, मोहम्मद हफीज, क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स, डेविड वॉर्नर, मोईन अली और महमुदुल्लाह रियाद जैसे बड़े खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिलेगा. टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश की टीमें खेलने वाली हैं.

भारतीय खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

भारतीय टीम में युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा, युसूफ पठान, अंबाती रायडू स्टुअर्ट बिन्नी और इरफान पठान जैसे बड़े खिलाड़ी मौजूद हैं. इनसे अच्छे स्कोर की उम्मीद की जा रही है. गेंदबाजी में हरभजन सिंह, वरुण आरोन, मोहित शर्मा और धवल कुलकर्णी के ऊपर दारोमदार होगा.

विज्ञापन

टीम इंडिया का स्क्वॉड

युवराज सिंह (कप्तान), हरभजन सिंह, स्टुअर्ट बिन्नी, रॉबिन उथप्पा (विकेटकीपर), युसूफ पठान, इरफान पठान, पीयूष चावला, अंबाती रायडू, पवन नेगी, मोहित शर्मा, धवल कुलकर्णी, ऋषि धवन, अनुरीत सिंह, वरुण आरोन, अभिमन्यु मिथुन और राहुल शर्मा.

ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड

डेविड वार्नर (कप्तान), रौब क्वीनी, जेम्स पेटिंसन, कैलम फर्ग्युसन, बेन लाफलिन, नाथन रियरडन, केन रिचर्डसन, उस्मान ख्वाजा, क्रिस लिन, बेन डंक (विकेटकीपर), नाथन कल्टर-नील, माइकल बीयर, जोनाथन वेल्स, फवाद अहमद, एंड्र्यू टाई, और डी आर्की शॉर्ट.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: क्रिस गेल का 175 रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटा, साउथ अफ्रीका के प्रिटोरियस बने टी20 के नए ‘यूनिवर्स बॉस’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola