---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

Women’s T20 WC, IND vs ENG: रेणुका सिंह on fire, 4 ओवर में चटका डाले 5 विकेट

नई दिल्ली: वुमंस टी-20 वर्ल्ड कप के तहत शनिवार को भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है। टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। जिसके बाद टीम इंडिया ने बेहतरीन शुरुआत करते हुए पहले ही ओवर में इंग्लैंड को जोर का झटका दे दिया। खाता भी […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: वुमंस टी-20 वर्ल्ड कप के तहत शनिवार को भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है। टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। जिसके बाद टीम इंडिया ने बेहतरीन शुरुआत करते हुए पहले ही ओवर में इंग्लैंड को जोर का झटका दे दिया।

खाता भी नहीं खोल सकीं वॉट

रेणुका सिंह ने डेनी वॉट को तीसरी ही गेंद पर आउट कर दिया। वॉट खाता भी नहीं खोल सकीं और डक पर पवेलियन लौट गईं। इसके बाद अपना दूसरा ओवर फेंकने आईं रेणुका ने तीसरे नंबर की बल्लेबाज एलिस केप्सी को शिकार बनाया। रेणुका की घातक गेंद पर केप्सी गच्चा खा गईं और बोल्ड होकर पवेलियन लौट गईं। केप्सी ने महज 3 रन बनाए। भारतीय टीम को रेणुका सिंह ने शानदार शुरुआत दिलाकर इंग्लैंड के दो विकेट महज 2.1 ओवर में चटका डाले।

---विज्ञापन---

लास्ट ओवर में दो गेंदों पर चटकाए दो विकेट

इसके बाद जोश से भरीं रेणुका सिंह ने अपने तीसरे ओवर में ओपनर सोफिया डंकले को बोल्ड कर इंग्लिश बल्लेबाजों की बैंड बजा डाली। रेणुका ने 3 ओवर में महज 12 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इसके बाद आखिरी ओवर डालने आईं रेणुका ने दो गेंदों में दो विकेट चटकाकर इंग्लैंड की बखिया उधेड़ दी। रेणुका ने 4 ओवर में महज 15 रन देकर 4 विकेट चटकाए। उन्होंने लास्ट ओवर में विकेटकीपर एमी जोंस को 40 और कैथरीन ब्रंट को डक पर पवेलियन भेजा। रेणुका की शानदार गेंदबाजी के चलते इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 151 रन बना सकी। इंग्लैंड की बल्लेबाज नेट ब्रंट ने 50, कप्तान हीदर नाइट ने 28 और विकेटकीपर एमी जोंस ने 40 रनों का योगदान दिया।

और पढ़िए – विराट कोहली के आउट होने पर दिग्गजों ने कही बड़ी बात, जानिए अंपायर के फैसले पर क्यों उठ रहे सवाल

---विज्ञापन---

टीम इंडिया ने किया एक बदलाव

कप्तान हरमनप्रीत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी के फैसले के बारे में कहा कि इसके पीछे का कारण मौसम है। उन्होंने टीम में एक बदलाव किया। देविका वैद्य की जगह शिखा पांडे को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – IND vs AUS: जडेजा की गेंद पर श्रेयस अय्यर ने लपका अद्भुत कैच, मात खा गए ख्वाजा, देखें वीडियो

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन:

सोफिया डंकले, डैनी व्याट, एलिस कैप्सी, नेट साइवर-ब्रंट, हीथर नाइट (कप्तान), एमी जोन्स (विकेटकीपर), कैथरीन साइवर-ब्रंट, सोफी एक्लेस्टोन, चार्ली डीन, सारा ग्लेन, लॉरेन बेल

---विज्ञापन---

भारत की प्लेइंग इलेवन:

शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, शिखा पांडे राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Feb 18, 2023 07:01 PM
End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola