WPL 2023: मुंबई में खेले जा रहे वुमेंस आईपीएल में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को यूपी वॉरियर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में मैग लेनिंग की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और एलिसा हिली की टीम को 42 रनों से हरा दिया। इस मैच में टीम की कप्तान ने 70 रनों की शानदार पारी खेली।
डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मैच में दिल्ली ने मेग लैनिंग के अर्धशतक (70) की बदौलत 211/4 का बड़ा स्कोर बनाया।लक्ष्य का पीछा करते हुए यूपी तहलिया मैकग्राथ के अर्धशतक (90*) के बावजूद 169/5 का स्कोर ही बना सकी। इसी के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली है और वह अब दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। टॉप पर मुंबई इंडियंस काबिज है।
और पढ़िए – WPL 2023: किरण नवगिरे ने बाउंड्री पर पकड़ा जबरदस्त कैच, झूम उठे दर्शक, देखें Video
मेग लेनिंग ने खेली शानदार पारी
मैच में टॉस जीतकर दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दिल्ली को शफाली वर्मा और लैनिंग की जोड़ी ने 67 रन की साझेदारी करके अच्छी शुरुआत दिलाई। शफाली 17 रन बनाकर आउट हुई वहीं लेनिंग टिकी रही और 70 रनों की पारी खेली। वहीं बाद मं जेमिमा औल जोनासन ने भी दमदार शॉट्स खेलकर टीम को 212 के स्कोर तक ले गई।
ताहिला की पारी खराब
इस विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी यूपी की टीम ने शुरुआत में ही तीन विकेट गंवा दिए। वहीं बाद में मुश्किल घड़ी में बल्लेबाजी करने आई मैक्ग्राथ ने तेजी से बल्लेबाजी की और 36 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अंत तक संघर्ष किया, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से किसी बल्लेबाज का साथ नहीं मिल सका। मैकग्राथ ने 50 गेंदों में नाबाद 90 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 5 छक्के लगाए।
और पढ़िए – WPL 2023: यूपी वॉरियर्ज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए DC vs UP की प्लेइंग-11
यूपी वॉरियर्ज प्लेइंग 11
एलिसा हीली (कप्तान), श्वेता सेहरावत, किरण नवगिरे, ताहलिया मैक्ग्रा, दीप्ति शर्मा, सिमरन शेख, देविका वैद्य, शबनिम इस्माइल, सोफी एक्लेस्टन, अंजलि सर्वनी और राजेश्वरी गायकवाड़।
दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग 11
मेग लेनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, मारियन कैप, जेमिमा रोड्रिग्ज, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), अरुंधती रेड्डी, शिखा पांडे, राधा यादव और तारा नोरिस, एलिस कैप्सी, जेस जोनासेन।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
5 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
6 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
7 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
8 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
8 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines