WPL 2023: किरण नवगिरे ने बाउंड्री पर पकड़ा जबरदस्त कैच, झूम उठे दर्शक, देखें Video
Edited By Arpit Pandey

Kiran Navgire caught Shefali Verma brilliant catch
Edited By Arpit Pandey

Kiran Navgire caught Shefali Verma brilliant catch
WPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने यूपी वॉरियर्ज (UP Warriors) के खिलाफ तेज शुरुआत की। शेफाली वर्मा (Shafali Verma) तेज बल्लेबाजी कर रही थी। लेकिन यूपी की किरण नवगिरे (Kiran Navgire) ने उनका शानदार कैच लपका।
शेफाली वर्मा शानदार बल्लेबाजी कर रही थी, लेकिन छक्का मारने के चक्कर में शेफाली वर्मा बाउंड्री पर लपकी गई। शेफाली ताहलिया मैक्ग्रा का शिकार हुईं, जहां लॉन्ग लेग पर किरण नवगिरे ने उनका बेहतरीन डाइविंग कैच पकड़ा। शेफाली ने 14 गेंदों में 17 रनों की पारी खेली।
और पढ़िए – WPL 2023: मेग लेनिंग ने खेली तूफानी पारी, दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वॉरियर्स को 42 रनों से दी मात
WHAT. A. GRAB!
Safe hands ft. Kiran Navgire ✅
Follow the match 👉 https://t.co/Yp7UtgDkCN#TATAWPL | #DCvUPW | @UPWarriorz pic.twitter.com/Hw1KKX4oTB
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) March 7, 2023
वहीं टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर रही दिल्ली कैपिटल्स बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही है। दिल्ली का स्कोर 13 ओवर में 130 रन हो गया है। जबकि दिल्ली ने अभी 3 विकेट खोए हैं।
मेग लेनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, मारियन कैप, जेमिमा रोड्रिग्ज, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), अरुंधती रेड्डी, शिखा पांडे, राधा यादव और तारा नोरिस, एलिस कैप्सी, जेस जोनासेन।
एलिसा हीली (कप्तान), श्वेता सेहरावत, किरण नवगिरे, ताहलिया मैक्ग्रा, दीप्ति शर्मा, सिमरन शेख, देविका वैद्य, शबनिम इस्माइल, सोफी एक्लेस्टन, अंजलि सर्वनी और राजेश्वरी गायकवाड़।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: