Women’s Asian Games 2026: शियन गेम्स 2026 में भारतीय वुमेंस क्रिकेट टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन अभी तक किया. टीम ने पहले जापान को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. इसके बाद सेमीफाइनल में बांग्लादेश को बुरी तरह हराकर फाइनल में जगह बनाई. टीम इंडिया का विजयी रथ जारी है. कोई भी टीम भारत को टक्कर देने में नाकाम रहा है. खैर अब बारी फाइनल की है. फाइनल में भारत का मुकाबला श्रीलंका के साथ होने वाला है. हाल ही में हुए एशिया कप के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को मात दी थी. टीम इंडिया की नजरें इस बार गोल्ड जीतने पर होंगी. आइए आपको फाइनल में भारत की संभावित प्लेइंग-11 के बारे में बताते हैं.
बल्लेबाजी में नहीं होगा बदलाव
टीम इंडिया की बल्लेबाजी काफी मजबूत है. ओपनर स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा काफी तेजी से रन बनाकर शुरुआत में ही विपक्षी टीम को दबाव में ला दे रही हैं. बांग्लादेश के खिलाफ शेफाली ने शानदार शतक लगाता. मिडिल ऑर्डर में थोड़ा परेशानी देखने को मिल रही है. गुनालन कमलिनी और हरमनप्रीत कौर बड़ी पारियां नहीं खेल पाई हैं. हरमनप्रीत ने बांग्लादेश के खिलाफ 40 रन बनाए थे. भारती फुलमाला और ऋचा घोष से फाइनल में बारी आने पर अच्छी पारी की उम्मीद है. खासतौर पर ऋचा अभी तक अपनी लय में नहीं दिखी हैं. दीप्ति शर्मा के ऊपर एक बार फिर जिम्मेदारी होगी. वो गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी अपने योगदान से टीम को जीत दिलाना चाहेंगी.
ये भी पढ़ें: स्मृति मंधाना का बड़ा कारनामा, बनीं भारत की तरफ से T20I में 100 छक्के लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर
गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन
टीम इंडिया के गेंदबाजों ने अभी तक बढ़िया प्रदर्शन किया. एशिया कप से लगातार भारत की गेंदबाजी शानदार रही है. भारत ने सभी मुकाबले एकतरफा जीते हैं और इसकी सबसे बड़ी वजह गेंदबाजी है. नंदिनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़ और श्रेयंका पाटिल के आगे कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं पाया है. इन सभी ने विकेट चटकाए हैं. खासतौर पर श्री चरणी ने तो सभी का दिल जीत लिया है. फाइनल में इन सभी से तगड़े प्रदर्शन की उम्मीद होगी. कुल मिलाकर कहा जाए तो फाइनल में भारत की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है.
कब होगा फाइनल मुकाबला?
भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल मुकाबला 22 सितंबर को सुबह 10.30 से शुरू होगा. श्रीलंका का प्रदर्शन भी अभी तक बढ़िया रहा है. टीम ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को एकतरफा मैच में हराया था. श्रीलंका उलटफेर करने में माहिर है. इस वजह से भारतीय टीम को सतर्क रहना पड़ेगा.
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), भारती फुलमाला, दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल, नंदिनी शर्मा और क्रांति गौड़.
ये भी पढ़ें: 1 शतक और 6 नए रिकॉर्ड, शेफाली वर्मा ने एशियन गेम्स 2026 में मचाया तहलका
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
28 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines