India Probable Playing XI Against Bangladesh: एशियन गेम्स में भारतीय वुमेंस क्रिकेट टीम ने जबरदस्त शुरुआत की है. टीम ने जापान को रौंदकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. भारत ने आसानी से 8 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया. अब सेमीफाइनल में भारत की टक्कर बांग्लादेश के साथ होगी. टीम इंडिया जीत की प्रबल दावेदार है. दोनों टीमों के बीच मुकाबला 20 सितंबर को सुबह साढ़े दस से शुरू होगा. भारतीय टीम के गेंदबाजों पर सभी की नजरें रहेंगी. अब हरमनप्रीत कौर की टीम बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह पक्की करना चाहेगी. आइए आपको बांग्लादेश के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग-11 के बारे में बताते हैं.
बल्लेबाजी में नहीं होगा बदलाव
टीम इंडिया ने हाल ही में एशिया कप भी अपने नाम किया है. वहां पर बल्लेबाजों ने खूब रन बनाए थे. हालांकि मिडिल ऑर्डर के बैंट्समैन ने थोड़ा निराश किया था. बांग्लादेश के खिलाफ शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना से अच्छी शुरुआत की उम्मीद है. शेफाली ने जापान के खिलाफ भी 40 रन बनाए थे. उन्होंने दो विकेट भी अपने नाम किए थे. गुनालन कमलिनी और हरमनप्रीत कौर के ऊपर भी जिम्मेदारी होगी. खासतौर हरमनप्रीत का बल्ला पिछले कुछ समय से खामोश रहा है. भारती फुलमाला और ऋचा घोष से अच्छे रनों की उम्मीद मैनेजमेंट करेगा. ऋचा हमेशा अपने खास अंदाज में मैच फिनिश करने के लिए जाती हैं. दीप्ति शर्मा हमेशा की तरह ऑलराउंडर की भूमिका में रहेंगी. वो गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी खास योगदान देती हैं.
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी से आगे निकले शिमरोन हेटमायर, 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में बनाया रिकॉर्ड
गेंदबाजी में हो सकता है बदलाव
बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम में शायद बदलाव नहीं किया जाएगा. गेंदबाजी में जरूर इसकी संभावनाएं हैं. गेंदबाजी में नंदिनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़ और श्रेयंका पाटिल एक्शन में नज़र आएंगी. इस बार रेणुका ठाकुर को प्लेइंग-11 में जगह दी जा सकती है. हालांकि टीम की फॉर्म देखकर इसकी उम्मीदें बहुत कम जताई जा रही हैं. रेणुका को हाल ही में हुए एशिया कप में भी प्लेइंग-11 में खेलने का मौका नहीं मिला था. टीम इंडिया ने एशिया कप में सभी टीमों को एकतरफा हराया था. फाइनल में टीम ने श्रीलंका को मात दी थी. एशियन गेम्स में भी ऐसी ही उम्मीदें जताई जा रही हैं. भारतीय टीम आसानी से गोल्ड अपने नाम कर सकती है.
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), भारती फुलमाला, दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल, नंदिनी शर्मा और क्रांति गौड़.
ये भी पढ़ें: शेफाली वर्मा ने हरमनप्रीत कौर का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास, एक कैलेंडर ईयर में सबसे सिक्स लगाने वाली बनीं बल्लेबाज
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे T20 में हार मिलने के बाद टीम इंडिया पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoमिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
1 hr agoसंजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
1 hr agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
1 hr agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
2 hrs agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
2 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
4 hrs agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
4 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines