IND vs SL: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय वुमेंस क्रिकेट टीम का बवाल जारी है. भारत ने दमदार अंदाज में फाइनल में एंट्री की है. सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को बुरी तरह हराया. टीम इंडिया के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने बढ़िया प्रदर्शन कर सभी को खुश किया. अब टीम की नजरें फाइनल में श्रीलंका को हराकर गोल्ड जीतने पर होंगी. भारत ने 2023 के पिछले संस्करण में भी गोल्ड अपने नाम किया था. टीम इंडिया तगड़ी फॉर्म में चल रही है. हाल ही में हुए एशिया कप में भारत ने एक भी मैच नहीं हारा था. एशियन गेम्स में भी भारत ने जापान और बांग्लादेश को रौंद दिया था. आइए आपको बताते हैं कि भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल मैच कब होगा.
कब होगा फाइनल मैच?
22 सितंबर को सबसे पहले ब्रॉन्ज मेडल के लिए मैच होगा. पाकिस्तान की टक्कर बांग्लादेश के साथ होगी. दोनों के बीच मुकाबला सुबह 5.30 बजे से शुरू होगा. वहीं गोल्ड के लिए 22 सितंबर को ही भारत और श्रीलंका के बीच भिड़ंत होगी. दोनों टीमों का मुकाबला सुबह 10.30 बजे से शुरू होगा. हाल ही में हुए एशिया कप के फाइनल में भी भारत और श्रीलंका के बीच मैच हुआ था. वहां पर भारत ने एकतरफा जीत हासिल करते हुए एशिया कप अपने नाम किया था. अब भारत की नजरें गोल्ड के ऊपर टिकी हैं.
ये भी पढ़ें: 1 शतक और 6 नए रिकॉर्ड, शेफाली वर्मा ने एशियन गेम्स 2026 में मचाया तहलका
सेमीफाइनल में भारत की जीत
भारत ने क्वार्टर फाइनल मैच में जापान को हराया था. ऐसा लगा था कि सेमीफाइनल में भारत को बांग्लादेश से टक्कर मिलेगी लेकिन ये नहीं हो पाया. भारत ने पहले खेलते हुए बांग्लादेश के सामने 196 रनों का लक्ष्य रखा. भारत की तरप से शेफाली वर्मा ने 49 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए. उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए. उनके अलावा मंधाना ने 37 और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 40 रनों का योगदान दिया. बांग्लादेश की खराब बल्लेबाजी देखने को मिली. पूरी टीम 81 रनों पर ढेर हो गई. भारत ने 114 रनों से मुकाबला अपने नाम किया. नंदिनी शर्मा और दीप्ति शर्मा ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए.
श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराया
सेमीफाइनल में श्रीलंका की टक्कर पाकिस्तान से हुई थी. पाकिस्तान की टीम बिल्कुल भी लंका को टक्कर नहीं दे पाई. पाकिस्तान ने खेलते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए. श्रीलंका ने 2 विकेट खोकर लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया. चमारी अटापट्टू ने नाबाद 83 रन बनाए. श्रीलंका ने भी धमाकेदार अंदाज में फाइनल में एंट्री की. श्रीलंका का कम से कम अब सिल्वर मेडल पक्का हो गया है.
ये भी पढ़ें: स्मृति मंधाना का बड़ा कारनामा, बनीं भारत की तरफ से T20I में 100 छक्के लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
11 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines