अफगानिस्तान सीरीज से कटा पत्ता, अब इन 3 खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन से सलेक्टर्स को दिखाया आइना!

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. हाल ही में टीम इंडिया का चयन भी कर दिया गया है. कुछ खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के बावजूद टीम में जगह नहीं दी गई. अब इन्होंने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सलेक्टर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है.

IND vs AFG
1 / 6
इन बड़े खिलाड़ियों ने खूब दिखाया दम (Photo: AI)

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है. एशियन गेम्स को देखते हुए ये सीरीज टीम इंडिया के लिए बहुत अहम है. टीम के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहेंगी. हाल ही में सीरीज के लिए टीम इंडिया का चयन भी कर दिया गया है. कुछ खिलाड़ियों की वापसी हो गई है. साथ ही साथ कई प्लेयर्स को बाहर का रास्ता भी दिखाया गया है. कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था लेकिन उन्हें टीम में जगह नहीं मिल पाई. ऐसा लगा था कि चयनकर्ता इनके ऊपर ध्यान देंगे. यहां हम आपको तीन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने अफगान सीरीज से पत्ता कटने के बाद अपने तगड़े प्रदर्शन से सलेक्टर्स को आइना दिखाया है.

विज्ञापन

प्रभसिमरन सिंह का कमाल

प्रभसिमरन सिंह का कमाल2 / 6

जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई पिछली टी20 सीरीज में प्रभसिमरन सिंह भी थे. अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलने के उन्हें मौका नहीं मिला है. अब उन्होंने अपने बल्ले से कोहराम मचा दिया है. प्रभसिमरन ने शेरे ए पंजाब टी20 लीग में लगातार दो शतक लगाकर चयनकर्ताओं को करारा जवाब दिया है. उन्होंने अमृतसर के खिलाफ पहले मैच में 125 रनों की पारी खेली थी. वहीं उन्होंने दूसरा शतक भटिंडा रॉयल्स के खिलाफ लगाया. अपनी 110 रनों की पारी में उन्होंने 7 छक्के और 10 जड़े. वो अभी तक लीग में 19 छक्के लगा चुके हैं. (Image: Instagram/prabhsimran_84)

विज्ञापन

भुवनेश्वर कुमार की शानदार गेंदबाजी

भुवनेश्वर कुमार की शानदार गेंदबाजी3 / 6

भुवनेश्वर कुमार ने IPL के लगातार दो सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन से टीम इंडिया के दरवाजे खटखटाए थे. उम्मीद थी कि उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में मौका मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. भुवनेश्वर अब लगातार अच्छा प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को करारा जवाब दे रहे हैं. भुवी यूपी टी20 लीग 2026 में लखनऊ फाल्कन्स की तरफ से खेल रहे हैं और वो टीम कप्तान भी हैं. उन्होंने अपनी घातक स्विंग गेंदबाजी से कहर मचाया हुआ है. क्वालिफायर-1 में मेरठ के खिलाफ भुवी ने 4 ओवर के स्पेल में 10 रन टेकर चार विकेट चटकाए. उन्होंने 18 डॉट बॉल फेंकी. भुवी ने अपने शानदार प्रदर्शन से टीम को फाइनल में पहुंचा दिया है. (Image: Instagram/imbhuvi)

रिंकू सिंह को नहीं मिली जगह

रिंकू सिंह को नहीं मिली जगह4 / 6

अफगानिस्तान के खिलाफ रिंकू सिंह को भी टी20 सीरीज में जगह नहीं मिली है. टीम में उनका नहीं चुना भी कई सवाल खड़े कर रहा है. सलेक्टर्स को इसके लिए चारों तरफ से सुनने को मिल रहा है. रिंकू ने यूपी टी20 लीग में भी बेहतरीन बल्लेबाजी की है. उन्होंने अपनी टीम के लिए कुछ अच्छी पारियां खेली हैं. उन्होंने अभी तक 8 मैचों में 203 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 173.50 का रहा है. वो 16 छक्के भी जड़ चुके हैं. रिंकू लगातार अपने तगड़े प्रदर्शन से सलेक्टर्स को जवाब दे रहे हैं. (Image: Instagram/rinkukumar12)

विज्ञापन

इंजर्ड खिलाड़ियों का हुआ चयन

इंजर्ड खिलाड़ियों का हुआ चयन5 / 6

भारतीय टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच मैदान पर उतरेगी. टीम में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा और वाशिंगटन सुंदर को भी शामिल किया गया है. ये चारों प्लेयर इंजर्ड हैं और इसके बावजूद इन्हें जगह दी गई है. सिलेक्शन कमेटी के ऊपर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं. सवाल उठ रहा है कि चारों जब फिट नहीं हैं तो टीम में शामिल करने की क्या मजबूरी थी. इनकी जगह अन्य युवा खिलाड़ियों को भी मौका दिया जा सकता था. (Image: Instagram/jaspritb1)

अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम

अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम6 / 6

टीम इंडिया: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन