India Schedule for Women’s Asia Cup: वुमेंस एशिया कप 2026 की शुरुआत होने जा रही है. इस बड़े टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं. भारत वुमेंस एशिया कप की सबसे सफल टीम है. उन्होंने 7 बार इस टूर्नामेंट पर कब्जा किया है और अब उनका लक्ष्य आठवीं बार ट्रॉफी पर जीतना होगा. इस बड़े टूर्नामेंट में भारतीय टीम की भिड़ंत पाकिस्तान से भी होगी. आइए वुमेंस एशिया कप में टीम इंडिया के शेड्यूल पर एक नजर डालते हैं.
वुमेंस एशिया कप में टीम इंडिया का शेड्यूल
वुमेंस एशिया कप 2026 का आयोजन दुबई में हो रहा है. टूर्नामेंट की शुरुआत 28 अगस्त 2026 यानी आज से हो रही है. थाईलैंड और हांगकांग-चीन के बीच पहला मैच खेला जाएगा. वुमेंस एशिया कप में 8 टीमों को 4-4 के दो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप A में हांगकांग चीन, भारत, पाकिस्तान और थाईलैंड हैं, वहीं ग्रुप B में बांग्लादेश, इंडोनेशिया, श्रीलंका और यूएई शामिल हैं.
एशिया कप में भारतीय टीम का पहला मैच 30 अगस्त को थाईलैंड से होगा. ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम 3 मैच खेलेगी. दोनों ग्रुप से टॉप 2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी. टीम इंडिया को अगले राउंड में जाने के लिए कम से कम दो मैच जीतने होंगे. नीचे भारतीय महिला टीम का एशिया कप के लिए पूरा शेड्यूल दिया गया है:
- 30 अगस्त 2026: भारत vs थाईलैंड (दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई)
- 3 सितंबर 2026: भारत vs हांगकांग, चीन (दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई)
- 5 सितंबर 2026: भारत vs पाकिस्तान (दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई)
वुमेंस एशिया कप के दोनों सेमीफाइनल का आयोजन क्रमशः 10 और 11 सितंबर को होगा. जीतने वाली टीमें 13 सितंबर को फाइनल में आमने-सामने होंगी. बता दें कि इस टूर्नामेंट के तुरंत बाद भारतीय महिला टीम एशियन गेम्स खेलती हुई नजर आएगी. इसी वजह से उनके लिए वुमेंस एशिया कप बेहद अहम है.
ये भी पढ़ें:- ‘मैं पूरी मेहनत…’, टीम इंडिया में वापसी को लेकर सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान, अभी नहीं छोड़ी है उम्मीद
वुमेंस एशिया कप के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, प्रेमा रावत, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, प्रतिका रावल.
भारत ने कब-कब जीता है वुमेंस एशिया कप का खिताब?
- 2004: श्रीलंका को हराया (ODI फॉर्मेट)
- 2005–06: श्रीलंका को हराया (ODI फॉर्मेट)
- 2006: श्रीलंका को हराया (ODI फॉर्मेट)
- 2008: श्रीलंका को हराया (ODI फॉर्मेट)
- 2012: पाकिस्तान को हराया (T20 फॉर्मेट)
- 2016: पाकिस्तान को हराया (T20 फॉर्मेट)
- 2022: श्रीलंका को हराया (T20 फॉर्मेट)
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: क्या सचमुच चोटिल हैं मोहम्मद सिराज? कप्तान शुभमन गिल ने दिया अपडेट
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines