IND W vs PAK W Free Streaming Details: भारत और पाकिस्तान के बीच खेल जगत में हमेशा से राइवलरी रही है. जब भी दोनों देशों की टीमें मैदान पर होती हैं, तो खेल का रोमांच दोगुना हो जाता है. अब भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर महामुकाबला होने जा रहा है. वुमेंस एशिया कप 2026 में दोनों टीमें आमने-सामने आने वाली हैं. अब तक भारत और पाकिस्तान, दोनों ही टीमों को इस टूर्नामेंट में हार नहीं मिली है और वह अपनी जीत का सिलसिला जारी रखने के लिए उतरेंगी.
वुमेंस एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का प्रदर्शन
वुमेंस एशिया कप 2026 में भारत ने अब तक दो मैचों में हिस्सा लिया है और दोनों में उन्हें जीत मिली है. उन्होंने 30 अगस्त को थाईलैंड और 3 सितंबर को हांगकांग को मात दी. पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट में अब तक एक मैच खेला है. उनकी भिड़ंत 1 सितंबर को थाईलैंड से हुई थी और इस मुकाबले में उन्होंने 35 रनों से बड़ी जीत दर्ज की.
कब और कहां खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान मैच?
भारत और पाकिस्तान की टीमें वुमेंस एशिया कप 2026 जीतने की सबसे बड़ी दावेदार हैं. दोनों का सेमीफाइनल के लिए टिकट पक्का है. हालांकि, ग्रुप स्टेज में उनकी भिड़ंत अभी बाकी है. 5 सितंबर यानी आज दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा.
कहां देख पाएंगे IND vs PAK लाइव?
भारत और पाकिस्तान के बीच वुमेंस एशिया कप 2026 का महामुकाबला सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव प्रसारित किया जाएगा. फैंस हिंदी, इंग्लिश समेत अन्य भाषाओं में इस मैच का आनंद ले सकते हैं. ऑनलाइन इस महामुकाबले को टीवी एवं मोबाइल पर सोनी लिव ऐप के जरिए लाइव देखा जा सकता है.
ये भी पढ़ें:- IND W vs PAK W: भारत और पाकिस्तान में किसका पलड़ा भारी? जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
फ्री में कैसे देखें भारत-पाकिस्तान मैच?
भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच यह हाई-वोल्टेज मैच डीडी फ्री डिश पर उपलब्ध डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर लाइव देखा जा सकता है. डीडी फ्री डिश पर मौजूद चैनलों के लिए कोई मासिक शुल्क नहीं देना होता है. अगर आपके पास फ्री डिश है, तो आप डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर मुफ्त में भारत-पाकिस्तान मैच लाइव देख सकते हैं.
कैसी होगी भारत-पाकिस्तान की प्लेइंग 11?
भारत की संभावित प्लेइंग 11: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़.
पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11: मुनीबा अली (विकेटकीपर), गुल फिरोजा, आयशा जफर, शावल जुल्फिकार, एमान फातिमा, फातिमा सना (कप्तान), उम्म-ए-हानी, नशरा संधू, सायरा जबरीन, सादिया इकबाल, वहीदा अख्तर.
ये भी पढ़ें:- IND W vs PAK W: पाकिस्तान को हराने एशिया कप में उतरेगी टीम इंडिया, जानें कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
1 hr agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
2 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
3 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
4 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
5 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
12 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
12 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
13 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines