India Probable Playing XI Against Hong Kong: वुमेंस एशिया कप 2026 में भारतीय टीम ने जोरदार शुरुआत की है. टीम ने पहले मुकाबले में थाईलैंड को 94 रनों से हराया. ग्रुप-A में टीम इंडिया अच्छे नेट रन रेट के साथ पहले नंबर पर है. आज भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से टीम इंडिया का दूसरा मुकाबला हांगकांग चाइना के साथ होने वाला है. मुकाबले में टीम इंडिया जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही है. थाईलैंड के खिलाफ गेंदबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था. खैर अब हरमनप्रीत कौर की टीम दूसरा मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाना चाहेगी. आइए आपको हांगकांग के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग-11 के बारे में बताते हैं.
पहले मैच में खराब बल्लेबाजी
थाईलैंड के खिलाफ टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने काफी निराश किया था. अच्छी शुरुआत के बावजूद टीम 9 विकेट के नुकसान पर 159 रन ही बना पाई थी. शेफाली ने सबसे ज्यादा 36 गेंदों में 3 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 64 रन बनाए. 10 ओवर में भारतीय टीम ने 100 का आंकड़ा पार कर लिया था. तब लगा था कि टीम 200 से ज्यादा रन बनाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ. प्रतिका रावल और हरमनप्रीत का बल्ला भी नहीं चला. हांगकांग के खिलाफ अब भारतीय बल्लेबाजों की परीक्षा होने वाली है.
गेंदबाजों ने जीता दिल
थाईलैंड के खिलाफ गेंदबाजों का भी खराब प्रदर्शन रहता तो फिर भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ सकता था. थाईलैंड की टीम 16.1 ओवर में सिर्फ 65 रन पर आउट हो गई थी. टीम इंडिया की तरफ से दीप्ति शर्मा ने बिना कोई रन दिए हुए 3 विकेट अपने नाम किए. नंदिनी शर्मा ने भी तीन विकेट चटकाए. श्री चरणी ने 2 और क्रांति गौड़ ने 1 विकेट लिया. हांगकांग के खिलाफ भी भारतीय गेंदबाजों की तूती बोल सकती है. दीप्ति से एक बार फिर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
ये भी पढ़ें: Women’s Asia Cup 2026: थाईलैंड को रौंदने के बाद अब हांगकांग से भिड़ेगा भारत, जानें कब और कहां देखें LIVE
बदलाव के चांस कम
हांगकांग के खिलाफ भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में शायद बदलाव नहीं किया जाएगा. मंधाना और शेफाली एक बार फिर ओपनिंग करते हुए नज़र आएंगी. मंधाना इस बार बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगी. मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी हरमनप्रीत कौर, प्रतिका रावल, भारती फुलमाला और ऋषा घोष के ऊपर होगी. थाईलैंड के खिलाफ ये सभी खिलाड़ी फ्लॉप रहे थे. गेंदबाजी में भी नंदिनी शर्मा, श्री चरणी और क्रांति गौड़ एक्शन में नज़र आएंगी. रेणुका ठाकुर को प्लेइंग-11 में जगह मिल सकती है. हालांकि इसकी उम्मीदें बहुत कम जताई जा रही हैं.
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), भारती फुलमाला, दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, प्रेमा रावत, नंदिनी शर्मा और क्रांति गौड़.
ये भी पढ़ें: Duleep Trophy 2026: तिलक वर्मा की टीम साउथ जोन ने नॉर्थ जोन को 7 विकेट से हराया, फाइनल में की धमाकेदार एंट्री
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
20 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines